आधुनिक चिकित्सा के साथ वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों को दें बढ़ावा
सीवान में निम्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स का 11वां स्थापना दिवस सह इलेक्ट्रो होम्योपैथी सेमिनार 2026 आयोजित किया गया। इस अवसर पर इलेक्ट्रो होम्योपैथी, कैंसर रिसर्च, और स्वास्थ्य जागरुकता पर चर्चाएँ हुईं। संस्थान के प्रमुख ने उपलब्धियों का उल्लेख किया और चिकित्सा के वैकल्पिक पद्धतियों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

सीवान। निम्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स का 11 वां स्थापना दिवस सह इलेक्ट्रो होम्योपैथी साइंटिफिक सेमिनार 2026 का आयोजन सोमवार को किया गया। इस अवसर पर इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति, कैंसर रिसर्च व स्वास्थ्य जागरुकता पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के मुख्य प्रबंध निदेशक डॉ. मो. इन्तेखाब परवेज उर्फ डॉ. नाज ने संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। सेमिनार में डॉ. बाबर अली, डॉ लोक नाथ सिंह, डॉ. एसआर पंडित व डॉ. मनीष कुमार पांडेय आदि विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा के साथ वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों को भी बढ़ावा देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सक, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


