Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsNew Year Celebrations 2026 Joyous Festivities and Traditions in Hasanpur
हसनपुरा में नई उम्मीदों के साथ लोगों ने किया नए साल का स्वागत।

हसनपुरा में नई उम्मीदों के साथ लोगों ने किया नए साल का स्वागत।

संक्षेप:

नव वर्ष 2026 की शुरुआत के साथ ही हसनपुरा में लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। रात 12 बजे के बाद युवाओं ने डीजे पर नाचते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। पटाखों की आवाजें गूंजने लगीं और लोग फोन, वीडियो कॉल, और सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं देते रहे। मंदिरों में पूजा अर्चना भी की गई।

Jan 02, 2026 02:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

हसनपुरा, एक संवाददाता। नव वर्ष 2026 की नई उम्मीदें और नई हसरतों की खुशी के बीच गुरुवार की अहले सुबह से ही लोगों ने अपने-अपने तरीके से नए साल के पहले दिन की शुरूआत की। वही बुधवार की देर रात 12 बजते ही कई जगह पर लोगों ने नए साल का जश्न भी मनाया। जहां युवाओं से लेकर बच्चे तक डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। वहीं, नगर पंचायत के अरंडा, हसनपुरा व उसरी बुजुर्ग सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों में भी कई जगह युवाओं ने डीजे पर नाच गाकर नव वर्ष का जश्न मनाया। रात को जैसे ही घड़ी में 12 बजे तो लोगों ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई देना शुरू कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पटाखों की आवाजें गूंजने लगीं। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे से हाथ मिलाकर और गले मिलकर नए साल की बधाई दी। बधाई देने का सिलसिला देर रात से शुरू होकर गुरुवार की शाम तक जारी रहा। लोगों ने फोन कॉल, वीडियो कॉल और मैसेज के माध्यम से भी शुभकामनाएं देते रहें। व्हाट्सएप और फेसबुक सहित सोशल मीडिया की तमाम साइट्स पर दिनभर बधाई के संदेशों का दौर चलता रहा। वहीं युवाओं ने जहां तहां अपनी पार्टी मनाने के लिए अपने गंतव्य को जाते दिखें। लोग मंदिरों में भी पूजा अर्चना करते हुए नव वर्ष की शुरुआत की।