
घने कोहरे में भी युवाओं में दिखा पिकनिक मनाने का जोश
गुठनी में नव वर्ष का उत्सव युवाओं में जोश के साथ मनाया गया। ठंड और कोहरे के बावजूद, बच्चे और युवा पिकनिक मनाने के लिए बाहर आए। लोग विभिन्न गांवों से दियारा में पहुंचे और नाच-गाना करके नए साल का स्वागत किया। सोहगरा में भी श्रद्धालुओं ने बाबा हंसनाथ के दर्शन किए।
गुठनी,एक संवाददाता। नव वर्ष का उत्साह उमंग युवा पीढ़ी में देखने को मिला। जहां गुरुवार को घने कोहरे और कड़कड़ाती ठंड के वावजूद युवाओं, बच्चे, युवतियां पिकनिक मनाने में जुटे हुए थे। जहां वे अपने दोस्तो के साथ नव वर्ष को इंजॉय करते हुए नजर आए। इस दौरान सभी लोग ग्यासपुर, बलुआ, तिरबलुआ, मैरिटार, डूमरहर के गांव के समीप दियारा में पिकनिक मनाने सुबह से जा रहे थे। इस दौरान सभी लोग स्वेटर, गर्म कपड़े, खाने पीने की चीजे, साउंड बॉक्स, गैस सिलेंडर, पीने का पानी, बैठने का तिरपाल आदि सामानों के साथ दियारा में पहुंच गए। जहां दोपहर बाद उनका कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।
वही नव वर्ष के अवसर पर उनके द्वारा नाच गाना गाकर भरपुर इंजॉय करते हैं। वे अपने दोस्तो को लेकर स्थानीय लोगों के सहयोग से इस पिकनिक स्पॉट का आयोजन करते हैं। वही दियारा इलाको में बलुआ, भरौली, खिरौली, गुठनी, गोहरुआ, बिहारी, किसनपुरा, बसुहारी गांव समेत आसपास के लोग भी नव वर्ष पर आते हैं। जिनसे दो दिन तक पूरा दियारा इलाका मशगूल रहता है। सोहगरा में बाबा हंसनाथ का लोगों ने किया दर्शन नव वर्ष के अवसर पर रविवार को सोहगरा स्थित बाबा हंसनाथ का लोगो ने पूजन अर्चना किया। जहां लोग सुबह चार बजे से ही कतार में खड़े होकर बाबा हंसनाथ पर जल चढ़ाया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवा समिति के लोगो ने उनका स्वागत किया। हालांकि पुलिस और प्रशासन द्वारा कोई इंतजाम नही करने से से लोगो को कई तरह की असुविधा हुई। लोगो में सोहगरा आने की होड़ लगी हुई थी। नव वर्ष के अवसर पर देवरिया, वाराणसी, गोरखपुर, भाटपार, भटनी, बनकटा भागलपुर, बलिया, मऊ, सीवान, मैरवा, नौतन, गोपालगंज, जिले के हजारों श्रद्धालु आते हैं। नव वर्ष में यूपी जाने की सबसे अधिक लगी थी होड़ नव वर्ष को लेकर सबसे अधिक उत्साह युवाओं में देखने को मिला है। जहां नए साल को लेकर वे अपने दोस्तो के साथ यूपी के कई पर्यटक स्थलों पर पहुंच रहे हैं। जिनमे देवरिया, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, कुशीनगर, बलिया जिले को सबसे अधिक पसंद है। उनके द्वारा आज से पहुंच कर तैयारिया शुरू कर दिया जाएगा। यूपी में पिकनिक स्पॉट, धार्मिक जगहों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात की सुविधा, बेहतर होटल जिले से बेहतर है। वही युवाओं, युवतियों, दुकानदारों, परिजनो की माने तो नव वर्ष में वाराणसी स्थित विश्वनाथ मंदिर, प्रयागराज स्थित संगम तट, कुशीनगर स्थित बुद्ध इंटरनेशनल एयरपोर्ट, गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर, देवरिया जिले में स्थित अहिलवार मंदिर, भागलपुर नदी किनारे, बलिया जिले के गंगा नदी स्थल सबसे अधिक लोकप्रिय स्थानों में से एक है। सीमावर्ती इलाकों में पुलिस करती रही छापेमारी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में नवबर्ष को लेकर जहां पुलिस पूरी तरह चौकस है। वही सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन जांच और छापेमारी की जा रही है। जिसका नेतृत्व खुद थानाध्यक्ष मनीष कुमार कर रहे थे। इस अभियान में एसआई शशिभूषण सिंह, एएसआई पंकज कुमार, एएसआई अमरेश कुमार, एसआई सुरेन्द्र कुमार पासवान, एसआई कपिलेश्चर शाह ने भी हिस्सा लिया क्या कहती है एसडीपीओ ================== एसडीपीओ गौरी कुमारी ने बताया कि पुलिस नवबर्ष को लेकर पूरी तरह सतर्कता बरत रही है। जबकि यूपी से लगे सीमावर्ती इलाकों में लगातार पुलिस गश्त कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




