Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsNew Year Celebration at Jamunagarh Temple Enthusiasm and Safety Measures Observed
जमुना गढ़ देवी मंदिर में की गई पूजा - अर्चना

जमुना गढ़ देवी मंदिर में की गई पूजा - अर्चना

संक्षेप:

बड़हरिया के जमुनागढ़ देवी मंदिर और पिकनिक स्पॉट पर नव वर्ष का उत्सव मनाने के लिए लोग काफी उत्साहित नजर आए। पूजा के बाद सबने अमन चैन की दुआ मांगी। प्रशासन ने पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिसमें पुलिस बल की तैनाती और युवाओं की गतिविधियों पर नजर रखी गई।

Jan 02, 2026 02:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

बड़हरिया, एक सवांददाता- प्रखंड़ के सुप्रसिद्ध जमुना गढ़ देवी मंदिर सहित पिकनिक स्पॉट स्थल पर नव वर्ष को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। लोगों में नव वर्ष को लेकर हर्ष मानते नजर आए। पिकनिक स्पॉट पर जाने स पहले महिला, पुरुष, बच्चियां मंदिर में पूजा अर्चना के बाद नव वर्ष के साथ देश मे अमन चैन की दुआ मांगी।। खास तौर पर बच्चों में पिकनिक को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला वहीं जमुनागढ़ के बाहर चारो तरफ अगले वर्ष के अपेक्षा कम युवा युवतियां भोज बनाते नजर आए। जमुनागढ़ पिकनिक स्पॉट के भीतर किला के अंदर जाने वाली रस्ता को ब्लॉक करने के कारण बाहर जमुनागढ़ तालाब में सेल्फी लेते नजर आये।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं नव वर्ष को लेकर स्थानिए प्रशासन काफी चुस्तदुस्त दिखते नजर आए। सीओ सरफराज अहमद, बीडीओ संदीप कुमार, थाना अध्यक्ष छोटन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी क्षेत्र में मुस्तैद दिखे। सीओ सरफराज अहमद ने बताया कि एक जनवरी को पिकनिक स्पॉट सहित अन्य जगहों पर विशेष नजर रखी जा रही है। थाना अध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि चौक चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की थी। इधर युवकों के तमाम गतिविधियों पर नजर रखी गई थी। सीमावर्ती क्षेत्र से आने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी गई थी। हालांकि पिकनिक स्पॉट पर महिलाएं भी पिकनिक मनाती नजर आई।