Siwan News सदर अस्पताल में 127 तरह की पैथोलॉजी जांच की सुविधा, अभी कुछ जांचों का ही सैंपल संग्रह
हिन्दुस्तान, सीवान
Siwan News सीवान के सदर अस्पताल में मरीजों के लिए नई पैथोलॉजी जांच व्यवस्था शुरू की गई है। यह व्यवस्था 29 सितंबर से शुरू हुई और धीरे-धीरे सभी जांचों की सुविधा मिल जाएगी। यह प्रणाली पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप पर आधारित होगी। इसमें सैंपल भेजने की प्रक्रिया भी सरल बनाई जाएगी।

Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल को जिले का केंद्रीय जांच केंद्र बनाने की दिशा में नई पैथोलॉजी जांच व्यवस्था शुरू कर दी गई है। बीते 29 सितंबर से नई व्यवस्था की शुरुआत हुई है, हालांकि फिलहाल कुछ चुनिंदा जांचों के लिए ही मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। धीरे-धीरे सभी जांच की सुविधा मिलने लगेगी। इससे मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों पर जाने की जरूरत कम होगी। नई व्यवस्था पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर संचालित होगी। इसके तहत 87 प्रकार की जांच पीपीपी मोड और 40 प्रकार की जांच अस्पताल में इन-हाउस की जाएगी।
सैंपल भेजने की प्रक्रिया
FAQs
✦नई पैथोलॉजी जांच व्यवस्था कब शुरू हुई?−
नई व्यवस्था 29 सितंबर से शुरू हुई है।
✦कितनी प्रकार की जांच इस नई व्यवस्था के तहत की जाएगी?+
✦जांच रिपोर्ट मरीजों को कैसे उपलब्ध कराई जाएगी?+

