जिला शिक्षा विभाग को अप्रैल-मई तक मिल जायेगा नया कार्यालय भवन
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।शिक्षकों, छात्रों व आमजनों को नहीं भटकना पड़ेगा विभागीय कार्यों के लिएशहर के वीएम हाई स्कूल परिसर में शिक्षा विभाग का नया कार्यालय भवन तेजी से आकार ले रहा है। जिला प्रशासन...

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। लंबे समय से किराए के मकान में चले रहे जिला शिक्षा कार्यालय का जल्द ही अपना खुद का कार्यालय भवन मिल जायेगा। नए भवन में डीईओ व सभी डीपीओ समेत सभी कर्मी एक ही छत के नीचे कार्य करेंगे। शहर के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज परिसर में आधारभूत संरचना के तहत शिक्षा विभाग का नया कार्यालय व तीन अतिरिक्त क्लासरूम का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसे अप्रैल-मई तक पूरा कर हैंडओवर करने का लक्ष्य रखा गया है। बताते हैं कि छत समेत 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, फिनिशिंग का कार्य होना बाकी है।
4 करोड़ 75 लाख की लागत से बन रहे भवन में ग्रांउड फ्लोर के अतिरिक्त तीन मंजिला भवन है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन में पहले मंजिल पर डीईओ व दो डीपीओ का कार्यालय होगा। शिक्षा विभाग के सभी कर्मियों के लिए भी अलग-अलग कक्ष है। वहीं, दूसरे मंजिल पर दो अन्य डीपीओ जबकि तीसरे मंजिल पर डीएमटी का कार्यालय होगा। शिक्षा विभाग के नए कार्यालय भवन में पहले मंजिल पर छह व दूसरे पर छह कमरे जबकि तीसरे मंजिल पर दो हॉल होगा। ग्राउंड फ्लोर समेत सभी मंजिल पर 4-4 टॉयलेट व शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन में पर्याप्त कार्यालय कक्ष, बैठक कक्ष, रिकॉर्ड रूम, कंप्यूटर कक्ष व आगंतुकों के लिए प्रतीक्षालय की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही, दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रैंप व आवश्यक आधारभूत सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। भवन में बिजली, पेयजल, शौचालय व सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। बीएमटी के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग के नए कार्यालय भवन का निर्माण आधारभूत संरचना विकास योजना के तहत कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर पूरा फोकस है। अप्रैल-मई तक कार्य पूरा कर विभाग को हैंडओवर करने का लक्ष्य तय है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


