बगौरा में डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य व बर्सर ने संभाला पदभार
दरौंदा में लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज को डिग्री महाविद्यालय के संचालन के लिए चयनित किया गया है। डॉ. मोहम्मद जमालुद्दीन को प्राचार्य और डॉ. अर्चना कुमारी को बर्सर नियुक्त किया गया है। ग्रामीणों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, बगौरा को नवस्थापित डिग्री महाविद्यालय के संचालन के लिए चयनित किए जाने के बाद मंगलवार को महाविद्यालय के प्राचार्य व बर्सर ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया।
प्राचार्य और बर्सर की नियुक्ति
विभागीय आदेश के अनुसार, डिग्री महाविद्यालय, दरौंदा के प्राचार्य पद पर डॉ. मोहम्मद जमालुद्दीन तथा बर्सर पद पर विद्या भवन महिला कॉलेज की डॉ. अर्चना कुमारी की नियुक्ति की गई है। दोनों अधिकारियों के योगदान देने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शिक्षकों ने इसे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया।
विद्यालय का संचालन
लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज के प्राचार्य प्रवीण कुमार तिवारी अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे। इसी परिसर में डिग्री महाविद्यालय का संचालन किया जाएगा। पदभार ग्रहण करने के बाद विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार तिवारी व शिक्षकों ने डॉ. मोहम्मद जमालुद्दीन और डॉ. अर्चना कुमारी का स्वागत किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जमालुद्दीन ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और छात्र-छात्राएं पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में नामांकन कराने की अपील की।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


