सफाई से नाखुश सशक्त की सदस्य ने ईओ को लिखा पत्र
सीवान में आउट सोर्सिंग एजेंसी द्वारा सफाई कार्य में लापरवाही और समय पर कचरा उठाने में असफलता का मामला सामने आया है। वार्ड 37 की पार्षद प्रेमशीला देवी ने नगर परिषद के ईओ को पत्र लिखकर इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने एनजीओ और एजेंसी के खिलाफ जांच और कार्रवाई की भी अपील की है।

सीवान। नगर परिषद क्षेत्र में आउट सोर्सिंग एजेंसी द्वारा सफाई कार्य में लापरवाही बरते जाने व निर्धारित समय पर कचरा का उठाव नहीं किए जाने का मामला जोर पकड़ने लगा है। इसे लेकर सशक्त स्थायी समिति की सदस्य व वार्ड 37 की पार्षद प्रेमशीला देवी ने शुक्रवार को नप के ईओ को पत्र लिखा है। पत्र में इस बात को प्रमुखता से उठाया गया है कि शहर की सफाई के लिए चयनित एनजीओ व एजेंसी अपने दायित्वों के निर्वहन में लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। वार्ड व मोहल्ले में समय पर न सफाई हो रही न कचरे का उठाव। इससे नगर परिषद क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा है।
वार्ड पार्षद ने ईओ से इस मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित एनजीओ व एजेंसी के विरुद्ध जांच कर कड़ी कार्रवाई करने, रोजाना निर्धारित समय पर कचरे का उठाव व नियमित साफ सफाई को प्रभावी तरीके से संपन्न कराए जाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


