कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 12 केन्द्रों पर नीट यूजी परीक्षा संपन्न

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। खुले मैदानों में कचरा फेंकने से गंदगी फैली खुले मैदानों में कचरा फेंकने से गंदगी फैली खुले मैदानों में कचरा फेंकने से गंदगी फैली

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 12 केन्द्रों पर नीट यूजी परीक्षा संपन्न

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज व जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज समेत 12 परीक्षा केन्द्रों पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा मेडिकल कॉलेजों में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच नीट यूजी परीक्षा 2026 रविवार को संपन्न हुई। परीक्षा केन्द्रों पर नकल रोकने व गोपनीयता बनाए रखने के लिए जैमर, सीसीटीवी व वीडियोग्राफी का उपयोग किया गया। एक पाली की परीक्षा अपराहृन दो बजे से शाम पांच बजे तक ली गई।

सुरक्षा के इंतजाम

जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश प्रक्रिया को समय से पूरा कर लेने के लिए पूर्वाहृ 11 बजे तक पहुंच जाने के निर्देश का पालन किया गया। परीक्षा केन्द्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों को फ्रिस्किंग व मेटल डिटेक्टर जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। वहीं पूर्व के दिए गए दिशा-निर्देश के अनुसार, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। छात्राओं की जांच के लिए महिला पुलिस कर्मी व महिला वीक्षक तैनात थीं।

परीक्षा के नियम

परीक्षा केन्द्रों पर मोबाइल, फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, ईयरफोन आदि को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं थी। परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई थी। बैंकों से परीक्षा केन्द्र तक प्रश्न पत्रों को सुरक्षित तरीके से पहुंचाने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया था, जहां से पूरी व्यवस्था पर नजर रखी जा रही थी।

परीक्षा की प्रकृति

बहरहाल, परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों के अनुसार, नीट यूजी परीक्षा में फिजिक्स, केमेस्ट्री व बॉयोलॉजी से 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। इनके लिए कुल 720 अंक निर्धारित था। प्रत्येक सही उत्तर पर चार नंबर जबकि गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती का प्रावधान है। कुल मिलाकर पेपर का स्तर मॉडरेट रहा, एनसीआरटी के पाठ्यक्रम पर आधारित प्रश्न पूछे गए थे। इसमें कॉन्सेपच्यूल व सीधे प्रश्नों का मिश्रण था। बॉयोलॉजी का सेक्शन सबसे ज्यादा स्कोरिंग वाला रहा। इस ग्रुप में ज्यादातर प्रश्न सीधे एनसीआरटी की किताबों से पूछे गए थे। वहीं, कमेस्ट्री का पेपर संतुलित था। फिजिकल, ऑर्गेनिक व इन ऑर्गेनिक केमिस्ट्री का मिश्रण रहा। फिजिक्स का सेक्शन सबसे लंबा व अधिक समय लेने वाला रहा। न्यूमेरिकल व वैचारिक प्रश्न अधिक थे। मैग्नेटिज्म, मैकेनिक्स व मॉडर्न फिजिक्स से अच्छे प्रश्न पूछे गए।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

नीट यूजी परीक्षा कब संपन्न हुई?
नीट यूजी परीक्षा 2026 रविवार को संपन्न हुई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।