ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवानVIDEO- सीवान में महिला की हत्या कर शव को फेंका

VIDEO- सीवान में महिला की हत्या कर शव को फेंका

नौतन-सीवान मुख्य मार्ग के पचलखी गांव के पोखरे के समीप योगी स्थान पर एक शादीशुदा महिला की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। मृत महिला पचलखी गांव निवासी कैलाश सोनी की पुत्री रीता देवी थी। परिजनों ने मृत...

VIDEO- सीवान में महिला की हत्या कर शव को फेंका
हिन्दुस्तान टीम,सीवानThu, 04 Jul 2019 09:34 PM
ऐप पर पढ़ें

नौतन-सीवान मुख्य मार्ग के पचलखी गांव के पोखरे के समीप योगी स्थान पर एक शादीशुदा महिला की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। मृत महिला पचलखी गांव निवासी कैलाश सोनी की पुत्री रीता देवी थी। परिजनों ने मृत महिला के पति पप्पू सोनी को आरोपित किया है। महिला के परिजनों ने पप्पू सोनी की किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने की बात कही है। परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम मृत महिला रीता देवी का पति पप्पू सोनी मोबाइल पर फोन कर पचलखी सेंट्रल बैंक के पास रुपये देने के बहाने बुलाया। तभी से महिला लापता थी। सुबह आठ बजे के लगभग जब ग्रामीण पोखरे की तरफ गये तो शव को देख शोर मचाया। हत्या की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। परिजनों को खबर मिलते ही शव के पास पहुंचे और पहचान की। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। महिला के पिता ने बताया कि वह अपने पुत्री का शादी 2009 में सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के जमनपुरा गांव निवासी पप्पू सोनी के साथ किया था।

उन्होंने कहा कि वह जम्मू के काम करता था। शादी के बाद पत्नी को जम्मू भी ले गया था। इसी दौरान उसने बताया था कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है। जिसको लेकर उसे प्रताड़ित भी किया करता था। इधर एक साल से वह अपने तीन मासूम बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। इसी बीच बुधवार की शाम मोबाइल पर फोन कर पचलखी बाजार में आने की बात कहकर अंडा चावल बनाने की बात कहकर रुपये देने के बहाने बुलाया। तभी से दोनों का मोबाइल भी बंद हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मैरवा प्रभाग के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने घटनास्थल पहुंच जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि घटना के सभी बिंदुओं की गहन जांच की जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया है।

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है

महिला की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां किरण देवी, पिता कैलाश सोनी सहित भाई बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव के लोगों द्वारा परिजनों को सांत्वना दी जा रही है।

हत्या से पहले महिला के साथ मारपीट

हत्या के पूर्व महिला के साथ मारपीट की गयी है। पुलिस को घटनास्थल व शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला के हाथ पैर में चोट के निशान हैं। इसके अलावा हाथ, पैर व चेहरे पर काफी मिट्टी लगी हुई भी मिली है। घटनास्थल पर एक जोड़ी चप्पल बरामद किया गया है। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि घटनास्थल पर महिला ने अपनी जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें