वाहनों की परमिट जांच कर थमाए सड़क सुरक्षा का पंपलेट

Jan 03, 2026 02:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दूसरे दिन सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट का वितरण किया गया। वाहन चालकों को आवश्यक जानकारी दी गई और परमिट की जांच की गई। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी जा रही है।

वाहनों की परमिट जांच कर थमाए सड़क सुरक्षा का पंपलेट

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला परिवहन कार्यालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह शुरू होने के दूसरे दिन शुक्रवार को सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट का वितरण किया गया। साथ ही शहर में जगह-जगह वाहनों की परमिट जांच करते हुए चालकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। मोटर यान निरीक्षक,अवर निरीक्षक व सभी चलंत दस्ता सिपाहियों द्वारा परमिट जांच किया गया। इस दौरान बताया गया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत सीवान जिले में पूरी महीने विविध तरह की गतिविधियों का आयोजन जिला परिवहन कार्यालय द्वारा किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा माह में आमजनों को सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न नियमों की जानकारी देकर यातायात नियमों से अवगत कराना है, ताकि लोग नियमों का पालन करते हुए अपने वाहनेां की सवारी करें।

प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी अमर ज्योति ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का मुख्य उद्देश्य ही यातायात में सुरक्षा के नियमों के प्रति आम लोगों को जागरूक करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। साथ ही वाहन चालक यातायात से संबंधित नियमों का सुदृढ़तापूर्ण ढंग से पालन कर सकें। उन्होंने बताया कि जिला परिवहन कार्यालय विभिन्न स्तरों पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर यातायात नियमों की जानकारी लोगों को दे रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।