National Deworming Day on September 16 Massive Medicine Distribution Campaign in Hasanpura 16 सितम्बर को स्कूली बच्चों को खिलायी जाएगी कृमि की दवा। , Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsNational Deworming Day on September 16 Massive Medicine Distribution Campaign in Hasanpura

16 सितम्बर को स्कूली बच्चों को खिलायी जाएगी कृमि की दवा।

हसनपुरा, एक संवाददाता।बेडकर भवन के संवाद कक्ष में जिला प्रशासन की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस मौके पर शिक्षा विभाग में 155 लिपिक व परिचारी के पद पर नियुक्ति पत्र का वितरण...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 13 Sep 2025 02:16 PM
share Share
Follow Us on
 16 सितम्बर को स्कूली बच्चों को खिलायी जाएगी कृमि की दवा।

हसनपुरा, एक संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर 16 सितंबर को हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र में व्यापक स्तर पर दवा वितरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को पेट में पाए जाने वाले हानिकारक कृमियों से सुरक्षित करना है, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक वृद्धि प्रभावित न हो। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग को 30,000 तथा बाल विकास परियोजना कार्यालय को 60,000 की मात्रा में दवा वितरित है। ये दवाएं 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा सामुदायिक स्थलों पर खिलाई जाएंगी।

इस दौरान डॉ. कुमार ने आगे बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश 16 सितंबर को दवा नहीं ले पाएंगे, उनके लिए 19 सितंबर को मॉप-अप डे आयोजित किया जाएगा, जिसमें छूटे हुए बच्चों को दवा दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की यह पहल बच्चों के संपूर्ण स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को इस अभियान में अवश्य शामिल करें और उन्हें समय पर दवा दिलवाएं। यह अभियान न केवल बच्चों को स्वस्थ रखेगा, बल्कि भविष्य में होने वाली कई बीमारियों से भी बचाव करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।