पूर्व प्रांत प्रचारक की मनाई गई दसवीं पुण्यतिथि
सिसवन के रामगढ़ गांव में आरएसएस के पूर्व प्रचारक नरेंद्र सिंह की दसवीं पुण्यतिथि मनाई गई। यह आयोजन नरेंद्र सिंह चैरिटेबल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धांजलि सभा, संवाद और निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। इसमें डॉक्टरों ने आंखों की जांच की और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की।

सिसवन। प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़ गांव के सुप्रसिद्ध आरएसएस के पूर्व प्रांत प्रचारक नरेंद्र सिंह जी के दसवीं पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई। पुण्यतिथि का आयोजन नरेंद्र सिंह चैरिटेबल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा किया गया। पुण्यतिथि का आयोजन चैनपुर स्थित नरेंद्र एडू वैली विद्यालय में मनाया गया। मुख्य अतिथि सीमा जागरण मंच के रामकुमार, उत्तर बिहार आर एस एस के प्रांत सेवा प्रमुख राजाराम, आरएसएस के सारण के विभाग प्रचारक चंदन थे। इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा, संवाद व समान्न सभा का भी आयोजन किया गया। नरेन्द्र एडू वैली के डायरेक्टर देवेश सिंह ने बताया कि निशुल्क चिकित्सा शिविर व निशुल्क आंख स्वास्थ्य जांच का आयोजन किया गया।
शिविर में डॉक्टर रवीश कुमार सिंह डॉक्टर विजेंद्र ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



