
युवक की हत्याकर शव को पुल के नीचे फेंका
दरौंदा में एनएच 531 पर मछौती गांव के निकट एक पुल के नीचे पानी भरे गढ्ढे में एक युवक का शव मिला है। शव को देखकर ऐसा लगता है कि युवक की हत्या की गई थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दरौंदा, एक संवाददाता। एनएच 531 पर मछौती गांव के समीप पुल के नीचे पानी से भरे गढ्ढे में सोमवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की हत्याकर शव को पुल के नीचे फेंक दिया गया है। इस सम्बंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 3.30 बजे बच्चों ने पुल के नीचे पानी के बाहर एक युवक का हाथ देखा। बच्चों ने शोरगुल मचाया। बच्चों की शोर सुनकर बगल के स्कूल के बच्चें व शिक्षक एवं ग्राम इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने दरौंदा पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुँच गए। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। शव निकालने के बाद देखा आशंका जताई गई कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को एक पतले कम्बल में लपेट कर यहाँ लाया गया है। युवक के नाक व मुँह से खून निकला था। पुल व कम्बल में भी खून लगे थे। जीन्स, शर्ट व जैकेट पहने 25 वर्षीय युवक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक के पैकेट से कुछ पैसे व लोकमान्य तिलक से पाटलिपुत्र तक का 6 फरवरी का टिकट मिला है। शव मिलने की सूचना मिलते ही एसडीपीओ महाराजगंज अमन, सीओ बेद प्रकाश नारायण भी पहुँचे। एफएसएल की टीम ने भी सुराग इकट्ठा करने के लिए जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




