कमरे में फंदे से लटके अवस्था में मिला विवाहिता का शव
गुठनी के ताली कर्महा गांव में 24 वर्षीय विवाहिता कुसुम देवी का शव दो दिन बाद बंद कमरे से मिला। पिता के अनुसार, उनकी बेटी को पति और ससुराल वालों ने फोटो विवाद को लेकर प्रताड़ित किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की गहन जांच कर रही है।

गुठनी,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के ताली कर्महा गांव में सोमवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया। जब 2 दिन से बंद कमरे से विवाहिता का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान ताली कर्महा गांव निवासी अभिनव यति की पत्नी कुसुम देवी (24) वर्ष के रूप में की गई है। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि उसकी बेटी का शव कमरे में दो दिन से पड़ा हुआ है। मृतका के पिता हरेंद्र यति ने आरोप लगाया कि दो दिन से जब उनकी बेटी से बात नहीं हो रहा था तो वह वाराणसी से सीधे ताली कर्महा गांव पहुंचे और जब उन्होंने बंद कमरे के दरवाजे को तोड़ा तो देखा कि उनकी बेटी कुसुम देवी का शव फंदे से लटक रहा है।
उन्होंने इसकी सूचना आसपास के लोगों के साथ थानाअध्यक्ष सुनील कुमार को भी दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाअध्यक्ष सुनील कुमार, एसआई निरंजन कुमार, एसआई शिवम कुमार ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया। थानाअध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। अभी इस मामले में पुलिस सास और ससुर से पूछताछ कर रही है। फोटो विवाद बना विवाहिता के मौत का मुख्य कारण थाना क्षेत्र के ताली कर्महा गांव निवासी अभिनव यति की पत्नी कुसुम देवी के मौत का कारण कोई फोटो ही था। मृतका के पिता ने घटना स्थल पर पुलिस के समक्ष इस बात को दोहराया। बताया कि पूर्व में किसी को फोटो को लेकर उसके पति और भसुर ने उसे काफी प्रताड़ित किया। और उसे बार बार छोड़ने की बात उसका पति कह रहा था। हालांकि पुलिस मौत के कारणों, फोटो विवाद, घटना की सही जानकारी, कॉल डिटेल्स, और अन्य बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। दो दिन से कमरे में थी विवाहिता तो पुलिस को क्यों नहीं दी जानकारी थाना क्षेत्र के ताली कर्महा गांव निवासी अभिनव यति की पत्नी कुसुम देवी के मौत के बाद पुलिस ने सास ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही। थानाअध्यक्ष सुनील कुमार ने सास और ससुर से स्पष्ट पूछा कि अगर विवाहित 2 दिन से कमरा नहीं खोली थी। तो उन्होंने पुलिस को क्यूं नहीं इसकी जानकारी दी। उनके द्वारा ग्रामीण लोगों, मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, तक को इसकी जानकारी भी तो नहीं दी गई। जबकि मृतका की मां का कहना है कि उसकी बेटी का मोबाइल उनके द्वारा दो दिन पहले ही छीन लिया गया था। क्या कहती हैं एसडीपीओ एसडीपीओ गौरी कुमारी ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजकर मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में अभी पुलिस आवेदन मिलने का इंतजार कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


