दो सप्ताह के बाद भी चालक के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं
बड़हरिया में स्कॉर्पियो चालक अफसर अली की 21 फरवरी को हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने उसे चाकू से गोदकर मार डाला और शव को पोल्ट्री फार्म के पास फेंक दिया। दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मामले में शिकायत दर्ज की गई है और पुलिस छापेमारी कर रही है।

बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह से सीवान बाईपास जाने वाली पक्की सड़क के पानीशरा मंदिर के पूरब जाने वाली चवर के रास्ते में एक मुर्गी फार्म के समीप स्कॉर्पियो चालक अफसर अली 40 वर्ष की हत्या बदमाशों ने गले में चाकू गोदकर कर दी थी। घटना 21 फरवरी की है जब वह स्कॉर्पियो लेकर भाड़े को लेकर जा रहा था। तभी पानीशरा मंदिर के समीप से पूरब जाने वाली चवर रास्ते में एक अर्धनिर्मित पोल्ट्री फार्म के समीप बदमाशों ने हत्या कर शव को पोल्ट्री फार्म के समीप फेक दिया था और उसकी स्कॉर्पियो भी वही खड़ी थी।
लेकिन चालक के हत्या के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस टेक्निकल टीम का गठन कर हत्यारों को दबोचने का प्रयास कर रही है लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल रही है। बता दें कि स्कॉर्पियो चालक के पिता गोपालगंज जिले के थावे थाने के पैठानपट्टी शेख मोहल्ला निवासी सफीक आलम ने थाने में आवेदन देकर गोपालगंज जिले के हथुआ थाना के मुंडेरा गांव के उसके सगे साढू और उनके पिता सहित पत्नी को एक साजिश के तहत हत्या करवाने का आरोप भी लगा चुके हैं। थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्या में शामिल हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। पुलिस हत्यारों की गिरफ्तार करने के लिए उसके कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


