मुखिया की हत्या के दूसरे दिन पंचायत में पसरा रहा सन्नाटा

Dec 05, 2025 03:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

हसनपुरा, एक संवाददाता।किसान गोष्ठी सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजनकिसान गोष्ठी सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजनकिसान गोष्ठी सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजनकिसान गोष्ठी सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

 मुखिया की हत्या के दूसरे दिन पंचायत में पसरा रहा सन्नाटा

हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना के गोपी पतियांव निवासी व गोपी पतियांव पंचायत के मुखिया रांधा साह की गोली मारकर की गई हत्या के दूसरे दिन गुरुवार को पूरे पंचायत में सन्नाटा पसरा रहा। मृतक के घर से महिलाओं की रोने बिलखने की आवाजें सुनाई दे रही थी। हर कोई इस हृदय विदारक घटना से हतप्रभ हैं। वहीं परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद गुरुवार की सुबह पैतृक गांव लाया। जैसे ही शव गांव पहुंचा हर तरफ चीख पुकार मच गई। शव का अंतिम दाह संस्कार नरहन स्थित सरयू घाट पर किया गया। वहीं पूरे पंचायत में मुखिया की हत्या से लोगों में मायूसी छायी हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मृतक दो भाई व तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थे। मुखिया अविवाहित थे। मुखिया को छोड़ सभी विवाहित हैं। बता दें कि गोपी पतियांव के मुखिया राधा कुमार साह पिता रामबिलास साह को बुधवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने रघुनाथपुर थाने ने फुलवरिया मोड़ के समीप गोली मार कर हत्या कर दी थी। उस वक्त गांव के ही जय प्रकाश सिंह की पत्नी सुभावती देवी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद नरहर स्थित सरयू घाट पर दाह संस्कार कर बाइक से घर लौट रहे थे। इस घटना की खबर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।