परिजन से साढ़े चार बजे मोबाइल फोन पर हुई थी आदित्य से अंतिम बार बात
तरवारा के भरतपुरा गांव में एक इंटरमीडिएट छात्र आदित्य तिवारी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की थी जब वह घर नहीं लौटा। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आदित्य के चाचा ने आरोप लगाया है कि हत्यारों ने उसे पहले जान से मारा और फिर शव को लटकाया।

तरवारा, एक संवाददाता। जीबीनगर थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव में शुक्रवार की रात इंटरमीडिएट के छात्र आदित्य तिवारी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। मृतक के चाचा शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि आदित्य से शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे इसके मोबाइल फोन पर बात हुई थी। इधर देर शाम तक जब आदित्य घर नहीं लौटा तो चिंता हुई और करीब दो घंटे बाद एक बार फिर इसके मोबाइल फोन पर कॉल की गयी। लेकिन मोबाइल फोन पर घंटी नहीं बजी और वह स्वीच ऑफ बता रहा था। काफी खोजबीन के बाद स्कूल परिसर से फंदे से लटकते शव को पाया गया।
उन्होंने बताया कि आदित्य का शव देखने से प्रतीत होता है कि अपराधियों ने पहले सिर पर पीछे से जानलेवा हमला किया है। गर्दन के पिछले हिस्से में चोट का निशान दिखाई दे रहा है। स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर शंभूनाथ तिवारी ने आरोप लगया है कि दूसरी जगह इनके भतीजा आदित्य तिवारी की हत्या की गयी है फिर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को विद्यालय परिसर में बने शौचालय के पास सीढ़ी के छड़ में गमछा के सहारे लटका दिया गया है। गौरतलब है कि जीबीनगर थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने भरतपुरा तिवारी टोला निवासी इंटरमीडिएट के छात्र आदित्य तिवारी की हत्या कर दी और बाद में शव को गमछे के सहारे लटका दिया गया। शुक्रवार को देर शाम तक आदित्य के घर नहीं लौटने पर परिजन को चिंता हुई और इसकी खोजबीन शुरू की थी। बाद में स्कूल परिसर से शव को बरामद किया गया था। इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


