Siwan News दरौली: स्वर्ण व्यवसाई की हत्या मामले में पुलिस जांच अभी तक अधूरी
Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा चट्टी बाजार में लूट के दौरान स्वर्ण व्यवसाई की हत्या कर दी गई। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य आरोपी जाकिर अंसारी शामिल है। पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक विवाद भी शामिल है।

Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा चट्टी बाजार में मंगलवार को लूट के दौरान स्वर्ण व्यवसाई की चाकू गोंद कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। हालांकि घायल स्वर्ण व्यवसाई की दिलेरी से दो आरोपियों को स्थानीय लोगों और दुकानदारों की मदत से पकड़ लिया गया था। घटना के संबंध में एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि जिन 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनमें घटना में संलिप्त एक आरोपी शामिल है। जबकि तीन आरोपियों की पहचान उनके परिजनों और मदद करने वाले लोगों के रूप में हुई है। उनका कहना था कि पुलिस ने उनको पूछताछ के बाद जेल भेज दिया था। घटना के बाद जहां इस बात की चर्चा जोरों पर है कि स्वर्ण व्यवसाई की हत्या के पूर्व के विवाद में तो नहीं कर दी गई है। इस पर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी एंगल से पुलिस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।
जांच की प्रगति
एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने भी बताया कि एसआईटी टीम लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। घटना में संलिप्त दो अन्य आरोपियों के खिलाफ लगातार सघन जांच और छापेमारी चल रही है। तीन आरोपियों की पहचान के बाद पुलिस छापेमारी में जुटी स्वर्ण व्यवसाई की चाकू गोंद कर हत्या मामले में पुलिस ने पांच लोगों को जेल भेजा है। जिनमें बादल कुमार, सन्नी दयाल, और अजय कुमार और बड़हरिया थाना क्षेत्र की दो महिलाएं शामिल है। दरौली थाना प्रभारी अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि मुख्य आरोपी जाकिर अंसारी के साथ दो अन्य लोग भी घटना में संलिप्त हैं। जिनकी तलाश में लगातार दबिश और छापेमारी चल रही है। उनका कहना था कि सीसीटीवी फुटेज में इस बात का पता चला कि अपराधी दुकान में लुट की नीयत से ही घुसे हुए थे। जिसमें स्वर्ण व्यवसाई से आरोपियों की झड़प होते साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस टॉवर लोकेशन, सीडीआर, एफएसएल की रिपोर्ट, परिजनों से संपर्क और अन्य बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
पारिवारिक विवाद या कोई पूर्व के मामले की हो रही है जांच
दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा चट्टी बाजार में मंगलवार को स्वर्ण व्यवसाई दिलीप वर्मा की लुट के दौरान हुई हत्या मामले की जांच धीरे धीरे कई बिंदुओं पर चल रही है। जिनमें पूर्व में हुए विवाद, पारिवारिक जीवन में हुए विवाद, घटना की पूर्व की जानकारी, घटना के कारणों, परिजनों का बयान पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है। इसमें एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, दरौली थानाअध्यक्ष अभिनव दुबे, गुठनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार, अंसाव थानाध्यक्ष संतोष कुमार समेत कई अधिकारी मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
क्या कहते हैं एसडीपीओ
एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक एंगल से पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करने के दबिश दे रही है।


