सीवान: युवक की सरेशाम गोली मारकर हत्या, घटनास्थल पर पहुंचे एसपी

Mar 13, 2026 07:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

गोपालपुर (सीवान) के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में फिरोज अंसारी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना मिश्रौलिया स्कूल के पास हुई। फिरोज को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस हत्यारों की पहचान और घटना के कारणों की जांच कर रही है।

सीवान: युवक की सरेशाम गोली मारकर हत्या, घटनास्थल पर पहुंचे एसपी

गोपालपुर (सीवान), निज संवाददाता। जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर पंचायत अंतर्गत शंकरपुर गांव निवासी फिरोज अंसारी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार की सरेशाम हबीबनगर के मिश्रौलिया स्कूल के समीप की बताई जा रही है। अपराधियों की पहचान नहीं की जा सकी है। एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है। सभी बिन्दुओं का पता लगाकर हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया गया है कि वे अपने गांव से बाइक पर सवार होकर तीन लोगों के साथ मिश्रौलिया गांव में गए थे।

वहां घर वापस आने के दौरान मिश्रौलिया स्कूल के समीप फिरोज अंसारी को निशाना बनाते हुए गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलावस्था मेंआसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। गोली उनके सिर व पेट लगी है। घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया गया है। सदर अस्पताल में पहुंचकर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, हुसैनगंज थाना प्रभारी मोहन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में टीम हमलावरों की पहचान के लिए छानबीन कर रही है। साथ ही, मृतक से जुड़े विभिन्न पहलुओं की भी जांच कर रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।