पीड़ित परिजनों से मिले रघुनाथपुर व जीरादेई विधायक
नौतन पंचायत के ठाकुर के रामपुर गांव में बाइक सवार अपराधियों ने बुलेट अंसारी की हत्या कर दी। रघुनाथपुर विधायक ओसामा शहाब और जीरादेई विधायक भीष्म प्रताप सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मृतक के भाई ने आठ नामजद और दस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

नौतन,एक संवाददाता। नौतन पंचायत के ठाकुर के रामपुर गांव में बाइक सवार अपराधियों द्वारा बुलेट अंसारी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में रघुनाथपुर विधायक ओसामा शहाब तथा जीरादेई विधायक भीष्म प्रताप सिंह कुशवाहा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सांत्वना दिए। विधायक ने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस घटना में मृतक के बड़े भाई बाबूजान अंसारी ने आठ नामजद व दस अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
जिसमे पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पीड़ित के परिजनों से मिलने वालों में जदयू के मोहन प्रसाद राजभर, रविन्द्र कुशवाहा, सुमन कुशवाहा पूर्व मुखिया व भाजपा के मंडल अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद , दीनदयाल बीन, योगेन्द्र ओझा आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


