पुलिस मुठभेड़ में घायल छोटू यादव को जेल भेजा
सीवान में पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष कुमार के हत्या मामले में छोटू यादव को गिरफ्तार कर मंडलकारा भेजा गया है। उसे अस्पताल में रखा गया था और अब उसे जेल भेज दिया गया है। हर्ष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि उसके बहनोई चंदन सिंह का इलाज चल रहा है।

सीवान, निज प्रतिनिधि। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर निवासी व पूर्व एमएलसी, भाजपा नेता मनोज सिंह के भांजे हर्ष कुमार हत्याकांड मामले में गिरफ्तार आरोपित हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा निवासी छोटू यादव को सोमवार को मंडलकारा भेज दिया गया है।
छोटू यादव का इलाज
यहां इसे स्वस्थ होने तक अस्पताल वार्ड में रखा जाएगा। मंडलकारा अधीक्षक देवाशीष कुमार सिन्हा ने भी छोटू यादव के मंडलकारा में शिफ्ट करने की खबर की पुष्टि की। ज्ञात हो कि हत्याकांड में नाम आने के बाद पुलिस ने छोटू यादव को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान छोटू ने पुलिस को बताया था कि गोलीकांड में इसके अलावे तीन अन्य साथी भी मौजूद थे। इसकी निशानदेही पर जब पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी करने पहुंची तो इस दौरान बदमाशों की ओर से की गयी फायरिंग शुरू कर दी गयी। मौका पाकर छोटू यादव भी भागने का प्रयास करने लगा इस दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से जख्मी हो गया था। आनन-फानन में इलाज के लिए इसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया था और इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर ने घायल छोटू का प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था। पटना में इलाजरत छोटु को अस्पताल से डिस्चार्ज करने के बाद मंडलकारा में शिफ्ट कर दिया गया है।
हर्ष कुमार की हत्या
गौरतलब है कि नगर थाना क्षेत्र के राम नगर आंदर ढ़ाला के समीप साइड लेने के विवाद में अपराधियों ने पूर्व एमएलसी के बहनोई व राम नगर आंदर ढ़ाला निवासी आशुतोष कुमार उर्फ चंदन सिंह व भांजा हर्ष कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। इसमें भांजे हर्ष सिंह की मौत हो गई थी जबकि बहनोई चंदन सिंह इलाजरत हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


