छाता गांव में दरवाजे पर लगी बाइक चोर ले गए

Apr 04, 2026 12:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

गोपालपुर के छाता गांव में 31 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने पप्पू कुमार मांझी की प्लेटिना बाइक चुरा ली। बाइक श्रवण कुमार के नाम से थी और उसमें गाड़ी के कागजात भी रखे हुए थे। पप्पू ने सुबह उठकर देखा कि बाइक गायब है और पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

छाता गांव में दरवाजे पर लगी बाइक चोर ले गए

गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छाता गांव में 31 जनवरी की रात्रि को दरवाजे पर लगी प्लेटिना बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। इस संबंध में छाता निवासी पप्पू कुमार मांझी ने थाने में आवेदन देकर बताया कि चोरी हुई बाइक श्रवण कुमार के नाम से है जिसका उपयोग वो खुद करते थे। 31 जनवरी को दरवाजे पर बाइक लगाकर रात्रि में सोने चले गए। जब सुबह चार बजे नींद खुली तो देख की वहां से बाइक गायब है। उन्होंने बताया कि बाइक अन्दर ही गाड़ी के कागजात भी रखे हुए थे। पुलिस ने प्राथमिकी अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।