दो बाइकों की टक्कर में एक युवक घायल

Mar 08, 2026 03:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

भगवानपुर हाट, एसं में कौड़िया गांव के पास शनिवार को दो बाइकों की टक्कर में 16 वर्षीय आयुष कुमार घायल हो गए। उन्हें डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसंतपुर में भर्ती कराया गया। वह मसरख से मलमलिया की तरफ जा रहे थे, तभी दूसरी बाइक से टकरा गए।

दो बाइकों की टक्कर में एक युवक घायल

भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के एनएच 227ए पर कौड़िया गांव के पास शनिवार को दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक को डायल 112 की पुलिस ने तत्कालीन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसंतपुर में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान खेढ़वां गांव के विपिन सिंह के 16 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपनी बाइक से मसरख से मलमलिया की तरफ आ रहा था, तभी रेलवे ओवरब्रिज के पास दूसरी बाइक से टक्करा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।