Siwan News मां की शिकायत पर घर में पिस्टल लेकर बैठा बेटा गिरफ्तार
Siwan News सीवान, नगर थाने की पुलिस ने एक मां की शिकायत पर उसके बेटे आदित्य कुमार उर्फ गणेश को गिरफ्तार किया, जो घर में पिस्टल लेकर बैठा था। जांच में एक देसी पिस्टल और गोली बरामद हुई। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की और आगे की कार्रवाई शुरू की है।

Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। नगर थाने की पुलिस ने एक मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए घर में पिस्टल लेकर बैठे बेटे को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर (सब्जी मंडी) निवासी संजय साह का पुत्र आदित्य कुमार उर्फ गणेश है। जांच के दौरान इसके पास से एक देसी पिस्टल व गोली बरामद किया गया है।
मामले की जानकारी
पुलिस के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने सोमवार को थाने में पहुंचकर शिकायत की कि इसका पुत्र आदित्य कुमार उर्फ गणेश घरेलू विवाद को लेकर हाथ में पिस्टल लेकर घर में बैठा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही एक संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उपलब्ध बल के सहयोग से इसे पकड़ लिया। पूछताछ में इसने अपना नाम आदित्य कुमार उर्फ गणेश बताया। एफआईआर दर्ज कर पुलिस कर रही है अग्रिम कार्रवाई बताया गया कि पुलिस ने गिरफ्तार युवक की तलाशी ली तो इसके पास से एक देसी पिस्टल व एक गोली बरामद हुआ। इसके बाद इसे गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक पूछताछ के बाद इस मामले में नगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार और थाने के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।


