ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवानबंदर ने 25 लोगों को काट किया घायल

बंदर ने 25 लोगों को काट किया घायल

पेज चार के लिए अनदेखी करहनु गांव में बंदर के आतंक में समाया डर शिकायत करने पर नजरअंदाज कर दिया गया फोटो संख्या- 06 बुधवार को बंदर के आंतक से सहमे करहनु गांव के लोग। हुसैनगंज। एक संवाददाता प्रखंड के...

बंदर ने 25 लोगों को काट किया घायल
हिन्दुस्तान टीम,सीवानWed, 13 Nov 2019 07:43 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के करहनु गांव के लोगों का इनदिनों बंदर के आतंक के चलते घर से निकलना दूभर हो गया हैं। पिछले रविवार से गांव में आए एक बंदर ने आंतक मचा रखा है। अबतक गांव के कुल 25 लोग इसके हमले के शिकार हो चुके हैं। बंदर के बढ़ते आंतक से गांववालों ने जीरादेई थाने में इसकी सूचना दी किन्तु उन्होंने इस मामले में असमर्थता जताते हुए वन विभाग से संपर्क करने को कहा। इधर जब वन विभाग के अफसरों को फोन कर शिकायत की गई तो नजरअंदाज कर दिया गया। स्थिति यह है कि बंदर के हमले से अबतक दिनेश भगत, राजकिशोर शर्मा, जयप्रकाश भगत, रमेश भगत, दिलीप शर्मा, बुलु शर्मा, भगवान भगत, प्रभु साह, रेशमा देवी, सोनू, अर्जुन समेत कुल 25 लोग घायल हो चुके हैं। इतना ही नहीं बंदर ने दिलीप शर्मा को छत से धक्का दे दिया जिससे उसका दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया है। गांव के बड़े बुजूर्ग, खासकर बच्चों का गांव से बाहर निकालना या छत पर जाना मुहाल हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें