बिन्दुसार बुजुर्ग में मंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान के बिन्दुसार बुजुर्ग में स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने ग्रामीणों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम में हजारों ग्रामीण शामिल हुए। मंत्री ने विकास कार्यों पर चर्चा की और स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, जिससे ग्रामीणों में उम्मीद की किरण जगी।

बिन्दुसार बुजुर्ग में मंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं

सीवान, एक संवाददाता। शहर से सटे बिन्दुसार बुजुर्ग में गुरुवार की देर रात उस समय खासा उत्साह देखने को मिला, जब सूबे के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय गांव पहुंचे। इस दौरान बिन्दुसार, हकाम समेत आसपास के कई गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवधारी दूबे के आवास पर किया गया था। मंत्री मंगल पांडेय ने सबसे पहले शिवधारी दूबे और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल- चाल जाना। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए राज्य और केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

इस मौके पर स्थानीय निवासी डॉ. दयानन्द सिंह ने बिन्दुसार बुजुर्ग में एक स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता उठाई। इस पर मंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए सहमति जताई, जिससे ग्रामीणों में उम्मीद की किरण जगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, सुभाष सिंह कुशवाहा, मुकेश कुमार बंटी, सोनू सिंह, मो. हबिबुल्लाह, डॉ. रामएकबाल गुप्ता, अंजनी कुमार दूबे, वरुण दूबे, ललन दूबे, उमेश, बाबू दूबे, डॉ पंकज कुमार, उमेश, सुजीत, सेराज, नेसार, नेयाज, जलालुद्दीन, प्रशांत समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।