Siwan News मानसिक स्वास्थ्य एवं शारीरिक सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

Siwan News सीवान के डॉन बॉस्को हाई स्कूल में एलकेजी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिक्षा दीक्षित ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। यह कार्यशाला छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुई।

Siwan News मानसिक स्वास्थ्य एवं शारीरिक सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला

Siwan News सीवान डॉन बॉस्को हाई स्कूल, बैसाखी, सीवान में शनिवार को एलकेजी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य एवं शारीरिक सुरक्षा विषय परजागरूकता कार्यशाला काहुई। संचालन प्रीति पुरी ने किया। प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिक्षा दीक्षित ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मानसिक स्वास्थ्य एवं शारीरिक सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों को सुरक्षित, जागरूक एवं आत्मविश्वासी बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए ऐसी जागरूकता गतिविधियों को अत्यंत आवश्यक बताते हुए विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई।

विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं रुचि के साथ इसमें सहभागिता की। शिक्षकों के समन्वय, मार्गदर्शन एवं सहयोग तथा शिक्षिकाओं की प्रभावी लघु नाट्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन संभव हो सका।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News मानसिक स्वास्थ्य एवं शारीरिक सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला