Siwan News जनसंख्या स्थिरीकरण पखवारे में बिना चीरा-टांका की पुरुष नसबंदी
Siwan News महाराजगंज में जुलाई माह में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत पुरुष नसबंदी एवं महिला बंध्याकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रसिद्ध जनरल सर्जन डॉ. प्रदीप कुमार सुमन द्वारा ऑपरेशन किए जा रहे हैं एवं पुरुष नसबंदी को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा रही है।

Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत जुलाई माह में अनुमंडलीय अस्पताल महाराजगंज में पुरुष नसबंदी एवं महिला बंध्याकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के बारे में
अस्पताल में प्रसिद्ध जनरल सर्जन डॉ. प्रदीप कुमार सुमन द्वारा सफलतापूर्वक नसबंदी एवं बंध्याकरण ऑपरेशन किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों से बढ़-चढ़कर इस अभियान का लाभ उठाने की अपील कर रहा है।
पुरुष नसबंदी की प्रक्रिया
परिवार नियोजन सलाहकार देवेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि आमतौर पर परिवार नियोजन की जिम्मेदारी महिलाएं निभाती हैं, जबकि पुरुष नसबंदी अधिक आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि पुरुष नसबंदी बिना चीरा और बिना टांके के मात्र दस मिनट में पूरी हो जाती है तथा लाभार्थी ऑपरेशन के तुरंत बाद अपने घर जा सकता है। रोजमर्रा के कार्यों पर भी इसका कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ताहै।
यौन स्वास्थ्य और लाभ
उन्होंने बताया कि पुरुष नसबंदी का यौन इच्छा, यौन क्षमता या वीर्यपात पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता। ऑपरेशन के एक सप्ताह बाद सामान्य वैवाहिक जीवन शुरू किया जा सकता है। हालांकि तीन माह तक कंडोम का उपयोग करना आवश्यक है। इसके बाद वीर्य परीक्षण में पुष्टि होने पर गर्भधारण की संभावना समाप्त हो जाती है।
हाइड्रोसिल और प्रोत्साहन राशि
देवेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि जिन पुरुषों को हाइड्रोसिल की समस्या है, वे एक ही ऑपरेशन में हाइड्रोसिल का निःशुल्क इलाज और पुरुष नसबंदी-दोनों सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। पुरुष नसबंदी कराने वाले लाभार्थियों के बैंक खाते में सरकार की ओर से तीन हजार की प्रोत्साहन राशि भी भेजी जाती है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि परिवार नियोजन को केवल महिलाओं की जिम्मेदारी न समझें, बल्कि पुरुष भी आगे आकर इस सुरक्षित और सरल प्रक्रिया को अपनाएं।
सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


