Siwan News नगर पंचायत में एक दिन,एक घंटा मेगा स्वच्छता अभियान

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

Siwan News बड़हरिया में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक दिन, एक घंटा - मेगा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई कार्य किया गया, जिसमें ईओ, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने हिस्सा लिया। लोगों और युवाओं ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाई। सामूहिक प्रयास से ही स्वच्छ नगर संभव है।

Siwan News नगर पंचायत में एक दिन,एक घंटा  मेगा स्वच्छता अभियान

Siwan News बड़हरिया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरुवार को नगर पंचाय में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एक दिन, एक घंटा - मेगा स्वच्छता अभियान का विशेष आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कार्य चलाया गया। सफाई कार्य में ईओ प्रेम शिला, अध्यक्ष रोकशाना खातून, उपाध्यक्ष सलमा खातून सहित वार्ड पार्षदों ने विशेष अभियान के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, मुख्य सड़कों, नालियों तथा आसपास के खुले परिसरों की सघन सफाई की गई और जमा कूड़ा-कचरा हटाया गया। सफाई कर्मियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने खुद हाथ में झाड़ू थामकर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस महाअभियान में नगर पंचायत के अलावा स्थानीय लोग और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। ईओ प्रेम शिला ने बताया कब सामूहिक प्रयास से ही स्वच्छ नगर संभव है।मौके पर अध्यक्ष रुकसाना खातून, उपाध्यक्ष सलमा खातून, वार्ड पार्षद इरशाद अहमद, राजबलम पर्वत, फैशल अली, कैसर रजा, गुड्डू सोनी, श्रीराम चौधरी, लियाकत अली, मुन्ना खान, सलीम अंसारी, मो सदाब सहित अन्य वार्ड पार्षद के अलावा नगर पंचायत के कर्मी मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News नगर पंचायत में एक दिन,एक घंटा मेगा स्वच्छता अभियान