देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नाम पर कॉलेज नाम रखने की उठी मांग

Jan 21, 2026 02:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

जीरादेई, एक संवाददाता।बंद रहेंगी साइबर कैफे व फोटो कॉपी की दुकानेंबंद रहेंगी साइबर कैफे व फोटो कॉपी की दुकानेंबंद रहेंगी साइबर कैफे व फोटो कॉपी की दुकानें

देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नाम पर कॉलेज नाम रखने की उठी मांग

जीरादेई, एक संवाददाता। प्रखंड के तितरा गांव स्थित राष्ट्र सृजन अभियान के क्षेत्रीय कार्यालय में मंगलवार को मैरवा मेडिकल कॉलेज के नामकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. ललितेश्वर कुमार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. ललितेश्वर कुमार ने कहा कि गणतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद न केवल जीरादेई विधानसभा क्षेत्र बल्कि पूरे राष्ट्र का गौरव हैं। उनकी जन्मस्थली जीरादेई होने के कारण बिहार सरकार का नैतिक दायित्व बनता है कि मैरवा मेडिकल कॉलेज का नाम देशरत्न मेडिकल कॉलेज, मैरवा रखा जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास के उत्तम पुरोधा हैं और उनका आगामी गुरुवार को मैरवा आगमन इस क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है।

क्षेत्र की जनता को आशा है कि मुख्यमंत्री इस विषय पर गंभीरता से विचार करेंगे। इस अवसर पर अभियान के सारण प्रमंडल बुद्धिजीवी मंच के संयोजक डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 एवं 2026 में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ई-मेल के माध्यम से मेडिकल कॉलेज के नामकरण को लेकर निवेदन पत्र भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद केवल देश के प्रथम राष्ट्रपति ही नहीं थे, बल्कि प्रथम कृषि मंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी और स्वदेशी आंदोलन के प्रबल समर्थक भी थे। वे अंतरराष्ट्रीय भाषाओं के ज्ञाता होते हुए भी आम जन से भोजपुरी में संवाद करते थे। बैठक में अभियान के पदाधिकारी डॉ. गणेश दत्त पाठक, डॉ. शत्रुघ्न कुमार पांडेय, विशाल गोस्वामी, अशोक राय, प्रशांत कुमार, अंकित मिश्र, राजन तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, मनोज कुमार, शानू राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।