Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsMassive Pilgrimage at Saryu River for Makar Sankranti Devotees Seek Blessings
दरौली में एक लाख श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

दरौली में एक लाख श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

संक्षेप:

दरौली में मकर संक्रांति के अवसर पर सरयू नदी के तट पर एक लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया और दान-पुण्य किया। श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और सफाई का ध्यान रखा, जिससे यह पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Jan 16, 2026 12:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

दरौली, एक संवाददाता। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर दरौली सरयू नदी के तट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। एक लाख श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई और दान-पुण्य किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। हर-हर गंगे और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। दूर-दराज के इलाकों से आए श्रद्धालुओं ने भी इस पावन पर्व पर स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घाटों पर पुलिस बल की तैनाती रही। वहीं सफाई और यातायात की समुचित व्यवस्था की गई थी। प्रशासनिक सतर्कता के कारण पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। वहीं इस दौरान पंचमंदिरा घाट जाने वाली सड़क के दोनों किनारे लगी दुकानों में श्रद्धालुओं ने जमकर खरीददारी की। मकर संक्रांति के अवसर पर सरयू तट पर धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। ------ पीपापुल पार कर हजारों श्रद्धालु बक्सर जा कर किया स्नान मकर संक्रांति के अवसर पर पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान जिले के हजारों गाड़ियों से श्रद्धालु पीपापुल पार कर बक्सर व बलिया गंगा नदी में स्नान किया। उधर सुरक्षित स्नान व गाड़ियों के पीपापुल से पार करने को ले थानाध्यक्ष अविनाश कुमार झा ने पुलिस बल के साथ गस्ती कर रहे थे। वहीं घाट पर सुरक्षित स्नान के लिए गोता खोर की भी तैनात थे।