
दरौली और गुठनी में हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान
ग्यासपुर, पंचमंदिरा, केवटलिया के समीप घाटों पर गुरुवार की सुबह से ही स्नान शुरूदिखे सजग गुठनी, एक संवाददाता। दरौली और गुठनी प्रखण्ड मुख्यालयों में सरयू नदी किनारे मकर संक्रांति को लेकर गुरुवार को...
ग्यासपुर, पंचमंदिरा, केवटलिया के समीप घाटों पर गुरुवार की सुबह से ही स्नान शुरू सीओ, थानाध्यक्ष, मजिस्ट्रेट, पुलिस स्नान को लेकर बुधवार को दिखे सजग गुठनी, एक संवाददाता। दरौली और गुठनी प्रखण्ड मुख्यालयों में सरयू नदी किनारे मकर संक्रांति को लेकर गुरुवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान आए हुए श्रद्धालु गुरुवार की सुबह चार बजे से ही सरयू नदी के पवित्र जल में स्नान करना शुरू कर दिए। मकर संक्रांति के अवसर पर स्नान के लिए श्रद्धालु बुधवार की दोपहर से ही मेला क्षेत्र और आसपास के गांव में इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। शरद हवाएं और ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में किसी तरह की कमी नहीं देखी गई।
दरौली के पंचमदिरा घाट और ग्यासपुर स्थित घाट पर श्रद्धालु गुरुवार की सुबह 4:00 बजे से ही स्नान शुरू कर दिए। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा पूजा - अर्चना, दान पुण्य और कथा का भी आयोजन किया गया। दरौली थानाअध्यक्ष अविनाश कुमार झा का कहना था कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला मुख्यालय से विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पंचमदिरा घाट पर स्नान के लिए बैरिकेटिंग की व्यवस्था दरौली प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचमदिरा घाट पर गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले स्नान के लिए बैरिकेटिंग समेत गोताखोरों की तैनाती की गई थी। जिससे श्रद्धालुओं को स्नान करने में आसानी हो। सीओ विद्याभूषण भारती द्वारा आसपास के इलाकों में निगरानी के लिए राजस्व विभाग के कर्मियों की भी तैनाती की गई थी। सीओ विद्याभूषण भारती ने बताया कि आने वाले लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हुई। इसके लिए हमने पुरी कोशिश की थी। सरयू किनारे भजन कीर्तन करते हुए भाव विभोर हुए श्रद्धालु मकर संक्रांति के अवसर पर सरयू नदी किनारे कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्नान के पहले आए श्रद्धालुओं द्वारा बुधवार की देर शाम से ही भजन कीर्तन और धार्मिक कथाओं का आयोजन करना शुरू हो गया। सोहगरा स्थिति बाबा हंसनाथ मंदिर में गुरुवार की सुबह मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मंदिर समिति ने बाबा हंसनाथ का पूजा करने के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया। जहां शाम तक हजारों लोगों ने दर्शन, पूजा और आरती किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




