
महाराष्ट्र नंबर की पार्सल वैन से 600 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप जब्त
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग को प्रभावी ढंग से कक्षा में लागू करने के लिए दिया गया प्रशिक्षणडीईओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर सभी प्रखंडों में शिक्षकों को पूर्व में...
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। उत्पाद विभाग की टीम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुता फैक्ट्री मोड़ के समीप महाराष्ट्र नंबर की पार्सल वाहन से भारी मात्रा में नशीला कोडीन युक्त कफ सिरप मंगलवार की देर शाम बरामद कर ली। वाहन से बरामद 600 लीटर कोडीन फास्फेट सिरप की बाजार मूल्य करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए दो शराब तस्करों के अनुसार, गोरखपुर से लेकर पटना के बाजार में बेंचने ले जा रहे थे। बहरहाल, बताया जा रहा कि उत्पाद विभाग की टीम को महाराष्ट्र नंबर की पार्सल वाहन से भारी मात्रा में नशीले कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी की सूचना मिली थी।
इस सूचना पर हरकत में आए विभाग ने सुता फैक्ट्री मोड़ के समीप छापेमारी की। इस क्रम में टीम को देख तस्कर वाहन खड़ी कर दिए साथ ही दोनों उतर कर भागने लगे। हालांकि, उत्पाद विभाग की टीम दोनों को पकड़ ली। जांच के दौरान पार्सल वाहन से 600 लीटर कोडीन फास्फेट सिरप बरामद की गई है, जो कि प्रतिबंधित श्रेणी में आता है। इस सिरप का उपयोग नशे के लिए किया जाता है। एनडीपीएस एक्ट के तहत यह नियंत्रित पदार्थ है। विभाग के अनुसार पकड़े गए तस्करों की पहचान पटना शहर के आशीष व नितिन के रूप में की गई है। गिरफ्तार तस्करों को पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उत्पाद विभाग के अनुसार, बरामद की गई 600 लीटर कोडीन फास्फेट सिरप को दोनों तस्कर पटना ले जा रहे थे। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित कोडिंग सिरप गोरखपुर से लिए थे, और उसे पटना लेकर जा रहे थे। पटना के विभिन्न दुकानों में इसे बेचते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वे लोग इस प्रकार के प्रतिबंधित सिरप की तस्करी कर चुके हैं। कया है कोडिन कफ सिरप कोडिन सिरप एक प्रकार की खांसी की दवा होती है, जिसमें मुख्य रूप से कोडीन नामक तत्व होता है। कोडीन एक हल्का नशीला पदार्थ है, जो दिमाग पर असर करके खांसी को दबाने और दर्द कम करने का काम करता है। कोडीन दिमाग के उस हिस्से पर असर करता है, जो खांसी को नियंत्रित करता है। इससे खांसी कम हो जाती है और व्यक्ति को आराम मिलता है कोडिन सिरप को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत नियंत्रित किया जाता है। बिना डॉक्टर की सलाह के इसे बेंचना और लेना गैरकानूनी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




