महाशिवरात्रि पर आज मेंहदार और सोहगरा में जुटेगी शिव भक्तों की टोली
Feb 14, 2026 11:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
महाशिवरात्रि के अवसर पर प्राचीन शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। भक्त दूध, जल और गंगाजल से महादेव का जलाभिषेक करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन ने 225 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस की तैनाती की है। महादेवा शिव मंदिर और अन्य प्रमुख मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं।

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। महाशिवरात्रि को लेकर प्राचीन शिवालय समेत अन्य सभी शिवालयों में रविवार को पौ फटने के साथ ही श्रद्धालु महादेव के जलाभिषेक के लिए उमड़ेंगे। मंदिर के गर्भगृह से लेकर मंदिर परिसर समेत आस-पास के इलाके में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। आस्था व भक्ति के जनसैलाब के बीच दूध, जल व गंगाजल से श्रद्धालु महादेव का जलाभिषेक करेंगे। प्राचीन शिव मंदिर महादेवा स्थित पंचमुखी शिव मंदिर में कुंआ के जल से जबकि मेंहदार में कमलदाह सरोवर के जल से श्रद्धालु महादेव का जलाभिषेक करेंगे। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में रात्रि में शिव विवाह व दिन में शोभा यात्रा समेत कई बड़े आयोजन होना सुनिश्चित है। ऐसे में भीड़भाड़ को नियंत्रित करने व सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है। जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 225 स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों के साथ ही सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। प्रशासन की नजर विशेषेकर शहर के महादेवा स्थित पंचमुखी शिव मंदिर, बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर मेंहदार, बाबा हंसनाथ सोहगरा व महाराजगंज अनुमंडल के शिवालयों पर केन्द्रित है। जिला प्रशासन के अनुसार, टाउन थाना क्षेत्र में टाउन थाना, रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर, रामराज मोड़, डीएवी मोड़, शांति वट वृक्ष, हाफिजी चौक, कसेरा टोली, बड़ी मस्जिद के आगे-पीछे, कागजी मोहल्ला मोड़, शास्त्री नगर मोड़, काली मंदिर, जेपी चौक, दरबार मस्जिद, हॉस्पिटल मोड़, बबुनिया मोड़, फतेहपुर बाईपास, दरबार रोड में सब्जी मंडी, चिकटोली, सराय मोड़ व विशुनपक्का मोड़ समेत मुफस्सिल थाना क्षेत्र, महादेवा, पचरुखी, बड़हरिया, एमएच नगर, गुठनी, आंदर, रघुनाथपुर, धनौती, जामो बाजार, हुसैनगंज, असांव, दरौली व नौतन के 153 वहीं, महाराजगंज अनुमंडल थाना क्षेत्र समेत दरौंदा, भगवानपुरहाट, बसंतपुर, लकड़ी नबीगंज ओपी, गोरेयाकोठी व जीबी नगर के कुल 72 स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती रहेगी। वहीं, जिला मुख्यालय के अलावा आवश्यक सूचनाओं के प्रसारण के लिए मेंहदार व सोहगरा में एक-एक नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। वहीं, महादेवा शिव मंदिर के व्यवस्थापक व पूर्व पार्षद राजन साह ने महिला श्रद्धालुओं से महाशिवरात्रि के जलाभिषेक से महाशिवरात्रि को लेकर बाजार का रुख रहा तेज महाशिवरात्रि को लेकर न सिर्फ शिवालयों में तैयारी को लेकर शनिवार को चहल-पहल बनी रही, बल्कि बाजार में भी काफी हलचल देखी गई। विशेषकर फल व पूजन सामग्री को लेकर। महाशिवरात्रि पर महादेव को चढ़ाने के लिए लोग कोन, गाजर, केला, मकोए, अमरुद, संतरा, सेव, अनार समेत अन्य मौसमी फलों की खरीदारी करते रहे। वहीं फूल दुकानेां पर एडवांस में बेलपत्र, भांग, धतूरा, शम्मी पत्ता, अकवन का फूल, फल, माला आदि की बुकिंग जारी रही। शहर के श्रद्धानंद बाजार स्थित मां बालिका स्टोर समेत अन्य पूजा-पाठ सामग्री दुकानों पर महाशिवरात्रि के दिन उपवास रखने वाले लोग सिंघाड़ा का आंटा, शुद्ध घी, धूप, अगरबत्ती, गीला धूपबत्ती, चंदन, अबरख, भभूत, कुश की चटाई, कलावा, सूखा मेवा, चीनी, गुड़, लाल-पीले वस्त्र समेत पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री खरीदने पहुंचते रहे। सिसवन-गुठनी में 33 स्थनों पर अलर्ट रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी सीवान। जिले के प्राचीन शिवालय मेंहदार व सोहगरा में शिवरात्रि पर न सिर्फ बिहार बल्कि जिला से सटे यूपी से लोग जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। इस मौके पर विशाल मेला भी लगता है। जलाभिषेक व मेला में लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, प्राचीन शिवालय सिसवन में मंदिर के गर्भगृह के चारों तरफ, गर्भगृह के दक्षिण, उत्तर, पुरुषों के निकास द्वार पश्चिमी, महिलाओं के निकास द्वार मंदिर के पश्चिमी द्वार, मंदिर के प्रवेश द्वार व कमलदाह सरोवर घाट पर बैरिकेटिंग स्थल समेत 17 स्थानों पर पालीवार वरीय दंडाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी समेत 1-4 की पुलिस बल की तैनाती रहेगी। इसी प्रकार से बाबा हंसनाथ मंदिर सोहगरा में मंदिर के गर्भगृह, गर्भगृह के बाहरी प्रवेश द्वार, मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार समेत 16 स्थानों के लिए पालीवार वरीय दंडाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी समेत 1-4 की पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


