Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsMassive Crowd Expected at Saryu River for Kartik Purnima Bathing Amid Safety Concerns
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान को उमडेगी श्रद्धालुओं की भीड़

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान को उमडेगी श्रद्धालुओं की भीड़

संक्षेप: सिसवन, एक संवाददाता।सिसवन, एक संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। सरयू नदी के अमूमन सभी घाट खतरनाक है। एक - दो घाटों को...

Wed, 5 Nov 2025 12:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सिसवन, एक संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। सरयू नदी के अमूमन सभी घाट खतरनाक है। एक - दो घाटों को छोड़ दे तो कोई भी घाट स्नान करने लायक नहीं है, मगर प्रशासन द्वारा अब तक घाटों पर समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सरयू नदी तट पर नदी में बैरेकेडिंग, गोताखोर नौका, लाइट व महिलाओं के कपड़ा बदलने का स्थान इत्यादि की व्यवस्था नही हो पाई है। प्रशासनिक पदाधिकारी विधानसभा चुनाव को लेकर व्यस्त है। इसलिए असुरक्षित माहौल में ही स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सरयू नदी में स्नान करना पड़ेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस बार गंगपुर सिसवन के शिवाला घाट व अकरवा घाट के बीच थोडी सपाट जगह होने से स्नान का कार्य भी यही होगा। इसके अलावा महादेव सिंह घाट सिसवन के देवी घाट, शिवाला घाट मल्लाह घाट ग्यासपुर, जयी छपरा साईपुर इत्यादि घाट खतरनाक हैं। वहां स्नान करना खतरे से खाली नहीं है। सीओ पंकज कुमार ने कहा कि घाट पर पुलिस बल व खोताखोर तैनात रहेंगे। दाहा नही घाट पर भी होगा स्नान प्रखंड क्षेत्र के दाहा नदी के विभिन्न घाटों पर भी श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। दाहा नदी का पानी भी साफ नहीं है। जगह-जगह कचरा व जलकुंभी से भरा हुआ है। दाहा नदी के उबधी, बखरी, जगदीशपुर, भीखपुर रामगढ़ सहित अन्य जगहों पर दाहा नदी में स्नान दान कर पाएंगे।