महाशिवरात्रि पर बाबा हंसनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Feb 15, 2026 06:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

गुठनी के सोहगरा स्थित बाबा हंसनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करने के लिए लंबी कतारें लगाईं। महिलाओं और युवाओं की भी अच्छी संख्या थी। स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की।

महाशिवरात्रि पर बाबा हंसनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गुठनी। प्रखंड क्षेत्र के सोहगरा स्थित बाबा हंसनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतारें लग गईं। दूर-दराज के गांवों से आए श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। महिलाओं और युवाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कई श्रद्धालु व्रत रखकर रात्रि जागरण की तैयारी में भी जुटे दिखे।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति के सदस्यों की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराने के लिए बैरिकेडिंग की गई तथा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए। स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को सहयोग प्रदान किया। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर के बाहर प्रसाद और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी चहल-पहल देखी गई। पूरे दिन क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।