महायज्ञ में महिलाओं ने रुक्मिणी की खोंईच्छा भर दी विदाई
गोपालपुर, निज संवाददाता। कथा मनुष्य की सभी इच्छाओं पूरी करती - रामजी शुक्लामहाराजगंज। अनुमंडल मुख्यालय के रामेश्वरम धाम मंदिर के 14 वें वार्षिकोत्सव पर भागवत कथा सप्ताह व ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया...

गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के सिंगार पट्टी मठिया, नाथधाम में नौ दिवसीय श्री राधेकृष्ण महायज्ञ में रामलीला व रासलीला को देखने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। महायज्ञ के पांचवे दिन वृंदावन की रामलीला व रासलीला मंडली ने कृष्ण विवाहोत्सव मंचन किया गया। इसे देख श्रद्धालुओं ने कलाकारों की खूब प्रशंसा की। रासलीला देखने पहुंची महिलाओं ने विधि-विधान से रुक्मिणी का खोइछा भराई कर विदाई की। आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ में रात्रि में रासलीला व दिन में रामलीला का आयोजन हो रहा है। इसे देखने के लिए प्रतिदिन क्षेत्र के हज़ारों पुरुष, महिला व बच्चों की भीड़ उमड़ रही है।
प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक आचार्य मनीष तिवारी प्रवचन कर रहे हैं। दूर-दराज से आने वाले लोगों के लिए ठहरने व खाने की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। महायज्ञ में 24 घंटे सभी भक्तों के लिए महाभंडारे की व्यवस्था है। बच्चों के मनोरंजन के लिए मिठाई व चाट-पकौड़ी की चाट-पकौड़ी की दुकान लगी है। मुखिया समित सिंह उर्फ सिंटू सिंह, मंटू साह, सत्येन्द्र साह, सुलागन, संदीप व मुकेश साह समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




