गुठनी थाना क्षेत्र से भी बरामद की गयी भारी मात्रा में शराब

Mar 02, 2026 01:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

14 फरवरी को गुठनी थाना क्षेत्र से 368 लीटर अंग्रेजी शराब और एक चारपहिया वाहन जब्त किया गया, तीन लोग गिरफ्तार हुए। 17 और 23 फरवरी को क्रमशः 216 लीटर देसी शराब और 198.20 लीटर शराब जब्त की गई। गोरेयाकोठी में 22 फरवरी को 259.20 लीटर शराब और धनौती में 373.68 लीटर शराब बरामद की गई।

गुठनी थाना क्षेत्र से भी बरामद की गयी भारी मात्रा में शराब

बताया गया है कि विशेष कार्रवाई में 14 फरवरी को गुठनी थाना क्षेत्र से 368 लीटर अंग्रेजी शराब व शराब ढ़ोने में प्रयुक्त एक चारपहिया वाहन जब्त करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। बीते 17 फरवरी को 216 लीटर देसी शराब व शराब ढ़ोने में प्रयुक्त दो बाइकें जब्त की गयीं जबकि 23 फरवरी को 198.20 लीटर शराब , शराब ढ़ोने में प्रयुक्त एक कार जब्त किया गया है। वहीं, गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र से 22 फरवरी को 129.6 लीटर शराब, शराब ढ़ोने में प्रयुक्त एक कार जब्त जबकि 259.20 लीटर शराब, शराब ढ़ोने में प्रयुक्त एक कार व इससे जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावे धनौती थाना क्षेत्र में 373.68 लीटर शराब व शराब ढ़ोने में एक कार बरामद की गयी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।