नौ हजार लीटर शराब के साथ राजस्थान का युवक धराया
सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र में धरनी छापर पोस्ट पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 9,608 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। एक युवक, नरेन्द्र कुमार, गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई नशा मुक्त सीवान अभियान के तहत की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक के जरिए अवैध शराब लाई जा रही थी।

सीवान, निज प्रतिनिधि। मैरवा थाना क्षेत्र के धरनी छापर पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ट्रक में छिपाकर रखा गया कुल 9 हजार 608 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया गया साथ ही शराब कारोबार से जुड़े एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक राजस्थान के जालौर जिले के सरपाना थाना क्षेत्र के खम्भाराइ लालजी दुगरी चितलवाना निवासी धन्ना राम का पुत्र नरेन्द्र कुमार है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि नशा मुक्त सीवान अभियान के तहत एसपी पूरन कुमार झा के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस क्रम में मैरवा थाना पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि क्षेत्र के धरनी छापर पोस्ट से एक ट्रक के जरिए भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप गुरजने वाली है। सूचना के आधार पर धरनी छापर चेक पोस्ट के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान सामने से आ रहे एक 14 चक्का ट्रक आता दिखाई दिया। ट्रक को रोककर जब तलाशी ली गयी तो इसमें काफी संख्या में शराब मिला है। कुल बरामद शराब 9 हजार 608.40 लीटर बताया जा रहा है। वहीं, मौके पर कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त करते हुए चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


