Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsMarket Congestion Crisis Encroachment and Poor Facilities in Pachrukhia
 पचरुखी में अतिक्रमण के कारण लगने वाली जाम से लोग परेशान

पचरुखी में अतिक्रमण के कारण लगने वाली जाम से लोग परेशान

संक्षेप:

पचरुखी बाजार अतिक्रमण का शिकार है, जिससे जाम की समस्या बढ़ गई है। लोग खरीददारी के लिए जिला मुख्यालय जाने लगे हैं। बाजार में स्वच्छ पेयजल और शौचालय की कमी है। 2022 में सड़क मरम्मत और चौड़ीकरण के बाद...

Wed, 8 Oct 2025 02:19 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

पचरुखी, एक संवाददाता। पचरुखी बाजार अतिक्रमण का शिकार है। जिससे बाजार में जाम लगने की समस्या लाईलाज बनता जा रहा है। परिणामस्वरूप जाम की समस्या के कारण लोग खरीददारी के लिए जिला मुख्यालय की ओर कुछ कर जाते हैं। हालांकि बाजार में स्वच्छ पेयजल व शौचालय की समस्या से भी लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। साल 2022 में बाजार के बीच सड़क की मरमती, चौड़ीकरण एवं नाला निर्माण के बाद लोगों को सुविधाओं में बढोत्तरी की उम्मीद जगी थी। लेकिन, वह अब तक पूरी नहीं हो पाई है। वर्तमान में यह बाजार मोहमदपुर मोड़ से जसौली पटेल चौक तक करीब दो किलोमीटर में रच बस गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जैसे-जैसे बाजार का आकार बढ़ता गया, वैसे-वैसे समस्याएं भी बढ़ती गईं। आज स्थिति यह है, कि पूरा बाजार अतिक्रमण का शिकार है। लोगों ने दुकान के आगे टीन टप्पर रखकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। जिससे आने वाले ग्राहकों को अपनी दुपहिया या चौपहिया वाहनों को सामानों की खरीदारी करते समय सड़कों पर ही मजबूरन खड़ा करना पड़ता है। जो बाजार में जाम लगने का प्रमुख कारण है। इधर त्योहारों के समय तो बड़ी संख्या में लोगों की खरीदारी करने के लिए आने से जाम की स्थिति और भयावह हो जाती है। जिससे बाजार को पार करने में लोगों को घंटे का समय लगता है।