बाजार पथ में अतिक्रमण ने रोका सड़क के चौड़ीकरण का रास्ता

Feb 13, 2026 03:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान में चांप ढाला से छोटपुर तक की मुख्य सड़क अवैध अतिक्रमण और प्रशासनिक उदासीनता के चलते समस्याओं का सामना कर रही है। 8.65 किलोमीटर लंबी यह सड़क कागजों में चौड़ी है, लेकिन धरातल पर संकरी हो गई है। शहर में जाम की समस्या बढ़ रही है क्योंकि अतिक्रमण के कारण सड़क का चौड़ीकरण नहीं हो पा रहा।

बाजार पथ में अतिक्रमण ने रोका सड़क के चौड़ीकरण का रास्ता

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर का प्रवेश द्वार कहे जाने वाला चांप ढाला से छोटपुर तक जाने वाली मुख्य सड़क प्रशासनिक उदासीनता व अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुकी है। लगभग 8.65 किलोमीटर लंबी यह सड़क पथ निर्माण विभाग के मानचित्र पर चौड़ी है, लेकिन धरातल पर इसकी जमीन अवैध अतिक्रमण की शिकार है। इस सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं। कागजों में जो सड़क चौड़ी दिखती है, वह मौके पर एक संकरी में तब्दील हो गई है। आलम यह है कि जगह की उपलब्धता के बावजूद लेफ्टआउट हिस्सों का चौड़ीकरण नहीं हो पा रहा। इससे पूरा शहर दिन भर जाम के झाम में फंसकर कराह रहा है।

इस सड़क की सबसे बड़ी त्रासदी यह है कि यहां समस्या जमीन की कमी नहीं, बल्कि अवैध कब्जा है। बबुनिया मोड़ से लेकर जेपी चौक तक का हिस्सा इसका सबसे प्रत्यक्ष प्रमाण है। यहां सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण है। फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया जाता है, लेकिन, अतिक्रमण फिर भी देखने को मिलता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsMain Road to Siwan Suffers from Encroachment and Administrative Neglect
;;;