खुद को जानो परमात्मा को पहचानो का दिया संदेश

Feb 07, 2026 02:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

बड़हरिया के मालवीय नगर में प्रजापति ब्रह्मकुमारी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव जयंती समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप्रज्वलित से हुई और रथ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। बहनों ने परमात्मा के बारे में ज्ञान बांटा और भक्तिमय माहौल बनाया।

 खुद को जानो परमात्मा को पहचानो का दिया संदेश

बड़हरिया। प्रखंड के मालवीय नगर स्थित प्रजापति ब्रह्मकुमारी द्वारा शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव जयंती समारोह का आयोजन कर भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप्रज्वलित के किया गया। जिसके मुख्यअतिथि पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष छोटन कुमार एवं ब्रह्मकुमारी बहनों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सजे धजे रथ पर विराजमान शिवलिंग के साथ भव्य नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई। रथ पर ब्रह्मकुमारी की प्रधान बहन सवार थीं। जबकि सैकड़ों बहनें हाथों में ब्रह्मकुमारी का ध्वज लेकर साथ चल रही थीं। जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। जिस दौरान खुद को जानो और परमात्मा को पहचानो का संदेश दिया गया।

बहनों ने बताया कि परमात्मा अजन्मा, अविनाशी और सर्वधर्म मान्य है। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।