Siwan News वोट चोरी के विरोध में महागठबंधन ने निकाला मार्च

हिन्दुस्तान, सीवान
share

Siwan News महाराजगंज शहर के राजेंद्र चौक पर गुरुवार को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोपों के विरोध में ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और कथित वोट चोरी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन में राजद और कांग्रेस के पदाधिकारी तथा समर्थक शामिल हुए।

Siwan News  वोट चोरी के विरोध में महागठबंधन ने निकाला मार्च

वोट चोरी के आरोपों पर प्रदर्शन

Siwan News

महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। वोट चोरी के आरोपों के विरोध में गुरुवार को महाराजगंज शहर के राजेंद्र चौक पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष इंजीनियर विपिन कुशवाहा, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. एकतेशाम, राजद महाराजगंज अध्यक्ष आनंद महतो, नगर अध्यक्ष चंदन कुमार तथा ताकीपुर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव ने संयुक्त रूप से किया। पुतला दहन के दौरान बड़ी संख्या में महागठबंधन समर्थक एवं राजद कार्यकर्ता राजेंद्र चौक पर जुटे रहे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र में मतदान जनता का सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है और मतों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाया जाना चाहिए, ताकि आम मतदाताओं का लोकतंत्र और चुनाव व्यवस्था पर विश्वास कायम रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कथित वोट चोरी के मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। राजद नेताओं ने कहा कि महागठबंधन लोकतांत्रिक अधिकारों और मतदाताओं के हितों के लिए आवाज उठाता रहेगा। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कहां प्रदर्शन किया?−
कार्यकर्ताओं ने महाराजगंज शहर के राजेंद्र चौक पर प्रदर्शन किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News वोट चोरी के विरोध में महागठबंधन ने निकाला मार्च