62 करोड़ 89 लाख 43 हजार बकाया बिजली बिल की होगी वसूली
महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में 62 करोड़ 89 लाख 43 हजार बिजली बिल बकाया है। कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि 20 हजार से ऊपर के बकायेदारों के विद्युत को डिस्कनेक्ट करने का कार्य तेज कर दिया गया है। बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले 11 विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में 62 करोड़ 89 लाख 43 हजार बिजली बिल बकाया है। कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि बिजली बिल बकायदारों से वसूली के लिए कवायद तेज कर दी गई है। इस अभियान के तहत 20 हजार से ऊपर के बकायेदारों के विद्युत को डिस्कनेक्ट करने का कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बसंतपुर, गोरेयाकोठी, दारौंदा, महाराजगंज, लकड़ी नवीगंज, पचरुखी, बड़हरिया व जामो को मिलाकर 17 हजार 1 सौ 27 उपभोक्ताओं के पास 62 करोड़ 89 लाख 43 रुपए का बकाया है। जिसकी वसूली के लिए टीम गठित कर अभियान चलाया जा रहा है।
बसंतपुर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा
बसंतपुर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में 6192 उपभोक्ता कार्यपालक अभियंता ने बताया कि विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बसंतपुर के तहत आने वाले बसंतपुर न्यू, गोरियाकोठी न्यू व लकड़ी नवीगंज 6192 उपभोक्ताओं के पास 22 करोड़ 40 लाख 89 हजार बिजली बिल बकाया है। जिसमें बसंतपुर न्यू में 2895 उपभोक्ताओं के पास 10 करोड़ 62 लाख 26 हजार, गोरेयाकोठी न्यू में 1635 उपभोक्ताओं के पास 5 करोड़ 60 लाख 73 हजार व लकड़ी नवीगंज में 1662 उपभोक्ताओं के पास 6 करोड़ 17 लाख 90 हजार बिजली बिल बकाया है।
महाराजगंज न्यू विद्युत आपूर्ति प्रशाखा
महाराजगंज न्यू विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में 4248 उपभोक्ता कार्यपालक अभियंता ने बताया कि विद्युत आपूर्ति प्रशाखा महाराजगंज न्यू के तहत दारौंदा व महाराजगंज न्यू के 4248 उपभोक्ताओं के पास 17 करोड़ 47 लाख 76 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया है। जिसमें दारौंदा के 1625 उपभोक्ताओं के पास 6 करोड़ 19 लाख 38 हजार, महाराजगंज न्यू में 2623 उपभोक्ताओं के पास 11 करोड़ 28 लाख 38 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया है।
पचरुखी विद्युत आपूर्ति प्रशाखा
पचरुखी विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में 6748 उपभोक्ता कार्यपालक अभियंता ने बताया कि विद्युत आपूर्ति पर शाखा पचरुखी के तहत आने वाले बड़हरिया न्यू, जामो व पचरुखी न्यू में सबसे अधिक 6748 उपभोक्ताओं के पास 23 करोड़ 26 लाख 28 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया है। जिसमें बड़हरिया न्यू में 1728 उपभोक्ताओं के पास 5 करोड़ 82 लाख 61 हजार, जामो में 1505 उपभोक्ताओं के पास 4 करोड़ 97 लाख 44 हजार व पचरुखी न्यू में 3515 उपभोक्ताओं के पास 12 करोड़ 46 लाख 23 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया है।
क्या कहते हैं पदाधिकारी
इस संबंध में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल महाराजगंज के कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि सभी विद्युत आपूर्ति पर प्रशाखा को मिलाकर 17188 उपभोक्ताओं में केवल 59 उपभोक्ताओं ने ही अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान किया है। बकाया वसूली के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


