
चेक पोस्ट को प्रभावी व शराब पर रोक लगाने का निर्देश
महाराजगंज, हिटी।शराब पीने के आरोप में एक गिरफ्तार शराब पीने के आरोप में एक गिरफ्तार शराब पीने के आरोप में एक गिरफ्तार
महाराजगंज, हिटी। महाराजगंज अनुमंडल सभागार में गोरेयाकोठी-महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में आगमी चुनाव से संबंधित तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश व एसपी मनोज कुमार तिवारी ने गुरुवार को समीक्षात्मक बैठक की। वहीं डीएम-एसपी ने संयुक्त रूप से चेक पोस्ट व संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। पदाधिकारी द्वय ने वाहन कोषांग व ब्रजगृह के लिए निर्धारित स्थल का निरीक्षण किया। बहरहाल, समीक्षात्मक बैठक में डीएम ने भेद्यता मानचित्रण की चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोई भी टोला, गांव, बूथ या समुदाय भलनरेबल हो सकता है। इसकी पहचान कर ससमय विधिसम्मत कार्रवाई करना आवश्यक है ताकि मतदान दिवस पर मतदाता बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के स्वतंत्र रूप से मतदान कर सकें।

शस्त्रों का शीघ्र सत्यापन करने व अवैध शस्त्रों की जब्ती की कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया। डीएम ने चेक पोस्ट को प्रभावी बनाने, सघन तलाशी लेने व शराब पर रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने जोर दिया कि चुनाव अवधि में शराब का उत्पादन, बिक्री, भंडारण, परिवहन व सेवन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए उत्पाद विभाग व पुलिस प्रशासन को संयुक्त रूप से अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि इस विषय में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर जिम्मेदार कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता व भयरहित वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने चुनाव कार्य की संवेदनशीलता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन व एसओपी का पालन अक्षरशः किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक अधिकारी व कर्मी का दायित्व न केवल निष्पक्ष बने रहना है, बल्कि निष्पक्ष दिखना भी है। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी, पक्षपातपूर्ण आचरण या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनधिकृत रूप से अनुपस्थित सेक्टर पदाधिकारी से होगा स्पष्टीकरण डीएम ने बैठक से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित सेक्टर पदाधिकारी को चिह्नित कर स्पष्टीकरण प्राप्त करने का आदेश दिया। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज को चुनाव सम्पन्न होने तक वह प्रत्येक सप्ताह नियमित रूप से बैठक कर सभी सेक्टर पदाधिकारी, बीडीओ, थानाध्यक्ष, व रिटर्निंग ऑफिसर के साथ समीक्षा करें व अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 दिन बाद वह स्वयं पुनः समीक्षा करेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर व सेक्टर पदाधिकारियों को हैंडबुक का गहन अध्ययन करने की नसीहत डीएम ने विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर को जिलाधिकारी ने महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया। सेक्टर पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु आरओ हैंडबुक व प्रशिक्षण पुस्तिका का गहन अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि चुनाव की प्रत्येक प्रक्रिया समयबद्ध, पारदर्शी एवं गाइडलाइन आधारित होगी ताकि मतदाताओं को निष्पक्ष और सुरक्षित वातावरण प्राप्त हो। मतदान केंद्रों की व्यवस्था पर बल डीएम ने सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय, रैम्प, साइनेज एवं हेल्प डेस्क की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि मतदाताओं को उपलब्ध पानी की गुणवत्ता व शुद्धता पर कोई समझौता नहीं होगा। मतदान केंद्र पर लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी, अतः बिजली की व्यवस्था दुरुस्त रखें ताकि किसी भी प्रकार की बाधा न हो। सेक्टर पदाधिकारी की भूमिका व जिम्मेदारी जिले के सभी सेक्टर पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे मतदान केंद्र की तैयारी से लेकर चुनाव संपन्न कराने तक की संपूर्ण कार्य पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य में ईवीएम की हैंडलिंग केवल पुलिस अभिरक्षा में ही होगी। साथ ही, मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से विशेष रूप से महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया। सभी विधानसभा क्षेत्रों में परिचालित प्रचार वाहनों के माध्यम से ईवीएम व वीवीपैट की तकनीकी जानकारी आम मतदाताओं तक पहुंचाई जाये।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




