शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता भगवान परशुराम हर युग में अनुकरणीय रहेंगे
महाराजगंज के होम्योपैथिक क्लिनिक में डॉ राजन शाही की अध्यक्षता में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के बाद भगवान परशुराम के व्यक्तित्व और उनके मार्गदर्शन की महत्ता पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने शिक्षा और ज्ञान के महत्व पर जोर दिया और भगवान परशुराम के योगदान को सराहा।

महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के होम्योपैथिक क्लिनिक में डॉ राजन शाही की अध्यक्षता में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ राजन शाही, पूर्व सैनिक जयप्रकाश सिंह, व्यवसायी अशोक सिंह, समाजसेवी दिनेश प्रसाद राय, पूर्व शिक्षक माधव सिंह व अधिवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ राजन शाही ने भगवान परशुराम के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश व समाज की तरक्की के लिए भगवान परशुराम के बताए रास्ते युगों युगों तक अनुकरणीय रहेंगे। यह दिन हमारे लिए गर्व का दिन है। भगवान परशुराम धर्म की रक्षा, अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई व असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक हैं।
उनके बताए रास्ते पर चलना ही भगवान परशुराम के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम शास्त्र व शस्त्र के ज्ञाता थे। परशुराम के वंशज को शिक्षा व ज्ञान अर्जित करना व कराने की जिम्मेदारी होनी चाहिए। भगवान परशुराम हर युग में अनुकरणीय रहेंगे। हमारा प्रथम कर्तव्य संपूर्ण समाज को शिक्षित करना होना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम का अस्तित्व इस धरती हमेशा बरकरार रहेगा। मौके पर शिक्षक संजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, पवन कुमार, जयंत सिंह, रमेश कुमार, उमाशंकर यादव व सोमेश्वर नाथ सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


