महाराजगंज के लिए एसडीओ व गोरेयाकोठी के लिए डीसीएलआर निर्वाची पदाधिकारी
महाराजगंज में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है। बैनर और प्रचार सामग्री हटाई जा रही है। 6 नवंबर को मतदान होगा और नामांकन प्रक्रिया 10 अक्टूबर...

महाराजगंज, संवाद सूत्र। निर्वाचन आयोग के विधानसभा आम निर्वाचन की घोषणा होने के साथ ही अनुमंडल में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। जिसके लागू होते सरकारी कार्यालय से बैनर व प्रचार सामग्री हटा दिए गए। सार्वजनिक स्थलों से भी बैनर फ्लेक्स पोस्टर, होर्डिंग्स को हटा दिया गया है। अनुमंडल क्षेत्र के महाराजगंज व गोरेयाकोठी विधान सभा क्षेत्र में 6 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए 10 अक्टूबर शुक्रवार को अधिसूचना जारी होगी। उसी दिन से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। महाराजगंज व गोरेयाकोठी विधानसभा के लिए अलग अलग निर्वाची पदाधिकारी बनाए गए हैं।
महाराजगंज के लिए एसडीओ अनिता सिंहा व गोरेयाकोठी के लिए डीसीएलआर अमन आनंद निर्वाची पदाधिकारी बनाए गए हैं। जहां प्रत्याशी दिन के 11 बजे से 3 बजे अपराह्न तक अपने नामजदगी का पर्चा दाखिल कर सकेंगे। दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर सोमवार निर्धारित है। कोषांगों व सेक्टर का गठन अवर निर्वाची पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि विधान सभा चुनाव को ले महाराजगंज व गोरेयाकोठी के लैविभिन्न कोषांगों का गठन कर दिया गया है। नामांकन को ले बैरिकेडिंग व ड्राप गेट बनाने की प्रक्रिया चल रही है। जिसे चिन्हित करने के बाद बनाया जाएगा। दोनों विधानसभा क्षेत्रों को विभिन्न सेक्टर में बांटा गया है। निर्भीक व शांतिपूर्ण मतदान को ले शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। साथ ही आटीबीपी की कंपनी बुला ली गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




