Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsMaharajganj and Goraikothi Assembly Nomination Two Candidates Submit Nominations

महाराजगंज में जदयू प्रत्याशी समेत दो ने किया नामांकन

संक्षेप: महाराजगंज अनुमंडल कार्यालय में नामांकन के तीसरे दिन दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। जदयू के पूर्व विधायक हेम नारायण साह और निर्दलीय रविंद्र कुमार ने नामांकन किया। अब तक, महाराजगंज और...

Wed, 15 Oct 2025 01:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on
महाराजगंज में जदयू प्रत्याशी समेत दो ने किया नामांकन

महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के अनुमंडल कार्यालय में महाराजगंज व गोरेयाकोठी विधान सभा के लिए चल रहे नामांकन के तीसरे दिन दो प्रत्याशी ने अपना नामांकन किया। महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र की निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ अनीता सिंहा व गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर अमन आनंद ने बताया कि नामांकन के तीसरे दिन महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी पूर्व विधायक हेम नारायण साह ने व एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रविंद्र कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया है। अभी तक महाराजगंज व गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर तीन नामांकन हुआ है। जबकि, दोनों विधानसभा को मिलाकर 17 प्रत्याशी ने नाजिर रसीद कटाया है।

महाराजगंज से सात व गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र से 11 प्रत्याशियों ने नामांकन के लिए नाजिर रसीद कटाया है। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि अनुमंडल कार्यालय में नामांकन को लेकर परिसर में सुरक्षा चाक - चौबंद है। ड्रॉप गेट के अंदर अनावश्यक रूप से प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। ड्रॉप गेट पर नियुक्त मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल सघन तलाशी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों के दोनों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए अलग अलग हेल्प डेस्क बनाया गया है। जहां प्रत्याशी नामांकन से पूर्व अपने दस्तावेजों की जांच करा रहें हैं।