पुस्तकालयों की बदहाली को ले शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

सीवान में स्थानीय लोगों ने शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर सार्वजनिक पुस्तकालयों की बदहाली की शिकायत की है। पत्र में केंद्रीय पुस्तकालय के बंद होने और प्रबंध समिति के गठन में देरी का जिक्र किया गया है। 2020 से शॉटर की नियुक्ति का मामला लंबित है और सार्वजनिक पुस्तकालयों के लिए सेवा शर्तें तय नहीं की गई हैं।

पुस्तकालयों की बदहाली को ले शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

सीवान। सार्वजनिक पुस्तकालयों की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों ने शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि विभागीय उदासीनता के कारण केन्द्रीय पुस्तकालय बंद है। अब तक नए प्रबंध समिति के गठन का मामला लंबित है। सीवान के प्रबंध समिति ने 2020 में शॉटर की नियुक्ति की जो कि अनुमोदन के लिए पांच वर्षों से निदेशक पुस्तकालय व सूचना केन्द्र कार्यालय में धूल फांक रही है। इसे लेकर कई बार डीएम व डीईओ ने स्मार पत्र दिया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। सार्वजनिक पुस्तकालयों के लिए अभी तक कोई सेवा शर्त नहीं बनाने से परेशानी हो रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।